SBI Clerk Admit Card 2025: कब जारी होगा SBI क्लर्क परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहाँ जानें सबकुछ!

SBI Clerk Admit Card 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड 10 फरवरी 2025 को जारी होगा। एसबीआई के भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 13,735 खाली पदों को भर्ती की जानी है। एसबीआई की प्री परीक्षा देने वाले उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार एसबीआई क्लर्क परीक्षा 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च, 2025 को एक घंटे के लिए आयोजित होगी। तो चलिए जानते है कि, कैसे उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।  

कितनी पदों के लिए निकाली गई भर्ती 

दरअसल, एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा के तहत 14191 पदों पर भर्ती होने वाली है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और लैंग्वेज प्रॉफ़िसिएंसी टेस्ट के आधार पर होगा। इस बार परीक्षा के लिए 19.9 लाख से अधिक उम्मीदवारों से आवेदन किया है। 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को जूनियर एसोसिएट पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन होगा। 

इन तरीको से डाउनलोड करें SBI प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड

  • इसके लिए सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर लॉग इन करें।
  • होम पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक को खोजें और खोलें।
  • इसके बाद अब कैंडिडेट अपने लॉग इन टैब को खोलें।
  • अपना लॉग इन विवरण, जैसे कि रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि निर्धारित जगह पर दर्ज करें।
  • इसके बाद सब्मिट बटन को क्लिक करने पर SBI क्लर्क परीक्षा का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
  • सभी जानकारी ध्यान से चेक करके परीक्षा के दिन के लिए इसे डाउनलोड कर लें।

SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न

SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा (ऑनलाइन) में ऑब्जेक्टिव प्रकार का 100 अंक का प्रश्न पत्र एक घंटे में हल करना होता है। तीन सेक्शन में संख्यात्मक क्षमता (30 अंक), अंग्रेजी भाषा (30 अंक) और तार्किक क्षमता (35 अंक) के सेक्शन होते हैं। 

SBI क्लर्क परीक्षा उम्मीदवारों को हर सेक्शन को पूरा करने के लिए 20 मिनट का समय देना होगा। हर प्रश्न के लिए एक अंक और गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक काट लिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 17,900 रुपये से 47,920 रुपये के बीच वेतन मिलेगा।

ये भी पढ़े ! Goa HSSC Exams 2025: गोवा बोर्ड ने जारी किया कक्षा 12वीं की डेटशीट, यहाँ जानें डिटेल! 

Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़टेक न्यूज़बॉलीवुड न्यूज़फाइनेंस न्यूज़लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े ! 

ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter PageInstagram Page) को फॉलो अवस्य करे !