Maha Kumbh में भंडारा खाते दिखें विदेशी एक्टर ‘हैरी पॉटर’, वीडियो हो रहा वायरल!

Harry Potter: महाकुंभ मेले में ‘आईआईटियन बाबा’ से लेकर ‘मस्कुलर बाबा’ तक हर कोई सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में अपना जगह बना रहे है। इतना ही नहीं, मोनालिसा की खूबसूरती के साथ अनाज वाले बाबा, रुद्राक्ष वाले बाबा तक के वीडियोज पूरे सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। इसी बीच खबरे आ रही है कि, महाकुंभ मेले हॉलीवुड फिल्म के मशहूर एक्टर ‘हैरी पॉटर’ के किरदार जैसा दिखने वाला एक अंग्रेज शख्स मेले भंडारा खाते हुए नज़र आ रहे है, तो आइये इसके बारे में जानते है।

महाकुंभ में भंडारा खाते दिखा विदेशी एक्टर “हैरी पॉटर”

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और ट्वीटर हर तरफ इस अंग्रेज शख्स वीडियो वायरल होते नज़र आ रहे है। पूरे 144 साल बाद यह अंग्रेज शख्स महाकुंभ मेले में घूमने पहुंचा है। यहां वो स्नान करता है और धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेता है। इसी बीच, हैरी पॉटर जैसा दिख रहे अंग्रेज शख्स भंडारे के पास जाकर खाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे मीडिया और सोशल मीडिया क्रिएटर का ध्यान इसपर, जो देखते ही देखते पूरे सोशल मीडिया पर छाने लगा।  

डैनियल रैडक्लिफ के फैंस ने जताई हैरानी 

खबरों की मानें तो, डैनियल रैडक्लिफ जैसे दिखने वाले इस शख्स को लेकर किसी भी तरह की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। वीडियो में शख्स को जीन्स और पफर जैकेट में नज़र आ रहा है, जो आराम से भंडारे के स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले रहा है। वीडियो पर कमेंट करते हुए कई यूजर पूछ रहे हैं कि क्या ये डैनियल रैडक्लिफ हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘भई, ये तो हैरी पॉटर है।’ 

अंग्रेज शख्स ने भंडारे में खूब खाया खाना 

अगर आप इसे गौर से देख्नेगे तो यह शख्स बड़े मजे से भंडारा खाते हुए नज़र आ रहा है। उसे भंडारे का खाना इतना पसंद आया कि अंग्रेज अपनी उंगलियां चाटने पर भी मजूबर हो गया। फ्रेम में यह सिर्फ एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर जल्दी आंखों पर यकीन नहीं होता है। मालूम हो कि हैरी पॉटर की तरह लग रहे अंग्रेज शख्स का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है।

ये भी पढ़े ! Monalisa in Kumbh: जाने नीली आंख वाली वायरल गर्ल मोनालिसा को क्यों छोड़ना पड़ा महाकुंभ!

Notifications Powered By Aplu