Weather Update Today (28 January 2025): दिल्ली में बारिश की संभावना, वही यूपी-बिहार में घने कोहरे और भीषण ठंड का कहर जारी

Weather Update Today: देश की राजधानी दिल्ली के तापमान में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि यहां दिन का तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। आज मंगलवार यानी 28 जनवरी 2025 में सुबह के समय हल्का कोहरा और स्मॉग की संभावना है। 

वही, एमपी, बिहार, झारखण्ड समेत अन्य कई राज्यों में आज का तापमान गिर सकता है, और कराके की ठंड बढ़ सकती है। इन शहरों में दोपहर का अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम 9 से 11 डिग्री सेल्यसिय के आस पास रह सकता है। तो चलिए जानते है कि अन्य कई राज्यों में आज का मौसम कैसा रहेगा। 

दिल्ली में बारिश की संभावना 

मौसम विभाग के अनुसार, एक फरवरी को दिल्ली-NCR में बादल रहेंगे। एक दो स्पैल में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। हालाँकि, यहाँ का अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वही, दो फरवरी को मौसम साफ हो जाएगा. इस दिन अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।  

बिहार में ठंडी पछुआ हवाएं का प्रकोप 

बिहार में सर्द पछुआ हवाएं के चलने के वजह से रात के समय ठिठुरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग का दावा है कि, अगले तीन दिनों तक राज्य के न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद बिहार के न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वही, बिहार में अगले कुछ दिनों तक कोहरे और ठंड का असर बना रहेगा। प्रदेश में दिन के समय धूप निकलने से लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

यूपी के तापमान में आएगी भारी गिरावट

आज से लेकर 31 जनवरी के बीच में यूपी के मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का दावा है कि, मौनी अमावस्या के बाद यूपी के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को ठंड का एहसासा होगा। 

जानकारी के लिए बताते चले कि, दो पश्चिमी विक्षोम के सक्रिय होने की वजह से बारिश की स्थिति बन रही है। आईएमडी ने मंगलवार को कोहरे की चेतावनी देते हुए कुछ जिलों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को जरूरत पड़ने पर बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

झारखंड में अगले 24 घंटो तक शीतलहर का प्रकोप 

झारखंड में अगले 24 घंटे में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता। वही, आसपास के कई जिलों में भी मौसम की यही स्थिति साफ नज़र आने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में कोहरे को लेकर यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र के अनुसार, जब तक धूप न निकले, तब तक लोग यात्रा पर न जाएं। वहीं, अन्य जिलों में शाम में शीतलहर जबरदस्त चलेगी। यहाँ का न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री तक जा सकता है।

ये भी पढ़े ! Weather Update Today (27 January 2025): दिल्ली में टूटा 8 साल का रिकॉर्ड, वही बिहार में जारी हुआ शीतलहर का येलो अलर्ट!