Ram Mandir Ayodhya: आज अयोध्या में विराजेंगे रामलला, जानिए 11 तारीख को क्यों मनाई गई पहली वर्षगांठ!

Ram Mandir Ayodhya: आज यानी 22 जनवरी 2025 को भगवान राम की पूजा के लिए बड़ा ही पावन दिन है। इसी दिन पिछले साल अयोध्‍या में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ था और भगवान राम की मूर्ति का प्राण प्रतिष्‍ठा उत्‍सव आयोजित किया गया था। 

आज मंदिर की पहली वर्षगांठ है, जिसे पूरे भारतवर्ष के लोग बड़ी की शरधा और भावपूर्ण मन से मनाएंगे और अपने घर आंगन को सजाएंगे। हालांकि, प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 22 जनवरी को नहीं बल्कि, मुहूर्त के अनुसार 11 जनवरी को मनाई गई है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से समझते है।   

11 जनवरी को क्यों मनाई गई पहली वर्षगांठ 

खबरों से पता चला है कि, इस शुभ तिथि पर एक साथ दस मंगलकारी योग बन रहे हैं। साथ ही, इन योग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पूजा-उपासना करने से साधक की सर्व इच्छा पूर्ण होंगी। साधक अपनी सुविधा अनुसार समय पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पूजा कर सकते हैं। यही वजह था कि, 11 जनवरी 2025 को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पूजा-उपासना की गई।

इस दिन भगवान राम को नए वस्त्र जरूर पहनाएं

आज अपने घर के पूजा स्‍थल को गंगाजल से स्‍वच्‍छ करें और भगवान राम की मूर्ति का पंचामृत से अभिषेक जरूर करें। इसके आलावा, भगवान राम और सीता माता की मूर्ति को नए वस्‍त्र और आभूषण पहनाएं। इस दिन भगवान को तुलसी दल अर्पित करें और पीले फलों से भोग लगाएं। ऐसा करने से आपको प्रभु श्रीराम की खास कृपा प्राप्‍त होगी।

घर को फूलों से सजाएं

राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर भगवान राम के स्‍वागत के लिए अपने घर को फूलों से सजाएं। साथ ही, मुख्‍य द्वार को गेंदे के फूलों से सजाएं और आम के पत्‍तों का तोरण बनाकर लगाएं। इतना ही नहीं, अपने पूजा घर में फूलों से सजाएं। इस दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाने से भी आपको विशेष पुण्‍य की प्राप्ति होगी।

राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर अपनों को भेजे ये खास सन्देश 

  • “हर कण-कण में राम का वास, राम मंदिर अयोध्या की पहली वर्षगांठ मुबारक हो।”
  • “कण-कण में राम, हर दिल में वास, जय श्री राम।”
  • “अयोध्या में रामलला विराजे, हर घर में राम नाम साजे।” मेरे राम .. तुम्हें प्रणाम। 
  • “जलाओ घर के कोने में दीए, मेरे श्री राम आए हैं, राम मंदिर अयोध्या की पहली वर्षगांठ मुबारक हो।”
  • “जिसके पास राम, उसके पास सबकुछ, राम मंदिर अयोध्या की पहली वर्षगांठ मुबारक हो।”
  • “राम मंदिर का निर्माण, आस्था की जीत, पहली वर्षगांठ पर, जय श्रीराम!”
  • “मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल गए, राम आ गए हैं।”

ये भी पढ़े ! Monalisa in Kumbh: जाने नीली आंख वाली वायरल गर्ल मोनालिसा को क्यों छोड़ना पड़ा महाकुंभ!