Bank Holidays: फरवरी में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, RRB ने जारी किया बैंक हॉलिडे लिस्ट!

Bank Holidays 2025: कुछ दिनों में फरवरी 2025 का महीना भी हो जायेगा। ऐसे में फरवरी महीने में आने वाली छुट्टियों के बारे में पहले से जानकारी रखना बहुत जरुरी होता है। खासकर अगर आप बैंकिंग से जुड़े कोई जॉब करते है, तो यह खबर आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। RRB ने फरवरी में पड़ने वाली बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है, तो आइये इसके बारे में जानते है। 

फरवरी 2025 में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI की ओर से हर महीने का बैंकों की छुट्ट‍ियों का कैलेंडर जारी क‍िया जाता है। ऐसे में RBI की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, फरवरी महीने में कुल मिलाकर 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके आलावा, इसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार की छुट्टियां भी शामिल है। तो चलिए फरवरी महीने में मिलने वाले छुट्ट‍ियों की पूरी ल‍िस्‍ट के बारे में जानते है। 

तारीख (Date) किस चीज की छुट्टी (Holiday for What)
2 फरवरी 2025 2 फरवरी को बैंकों में रविवार का साप्ताहिक अवकाश है।
3 फरवरी 2025 3 फरवरी सोमवार के दिन सरस्वती पूजा के मौके पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
8 फरवरी 2025 8 फरवरी को दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक हॉलिडे रहेगा। 
9 फरवरी 2025 इस दिन रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 
11 फरवरी 2025 11 फरवरी मंगलवार के दिन थाई पूसाम के मौके पर चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे।
12 फरवरी 2025 12 फरवरी बुधवार के दिन श्री रविदास जयंती है तो शिमला के बैंक बंद रहेंगे।
15 फरवरी 2025 15 फरवरी शनिवार के दिन लुई-नगाई-नी के मौके पर इंफाल में बैंक हॉलिडे है।
16 फरवरी 2025 16 फरवरी को रविवार के चलते बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी है।
19 फरवरी 2025 19 फरवरी बुधवार के दिन छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में बेलापुर, मुंबई, नागपुर के बैंक बंद रहेंगे।
20 फरवरी 2025 20 फरवरी गुरुवार को स्टेटहुड डे/स्टेट डे के दिन आईजॉल और ईटानगर के बैंक बंद रहेंगे।
22 फरवरी 2025 महीने का चौथा शनिवार होने के कारण सभी देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 
23 फरवरी 2025 रविवार के कारण सभी देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 
26 फरवरी 2025 26 फरवरी बुधवार के दिन महा शिवरात्रि के पर्व के कारण लगभग सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
28  फरवरी 2025 28 फरवरी शुक्रवार के दिन लोसार के चलते गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

क्या ATM और ऑनलाइन सेवाएं भी बंद रहेगी 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बैंक अवकाश के दौरान भी ATM सेवाएं, ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल ऐप्स चालू रहेगी। आप कैश निकालने या अन्य डिजिटल लेनदेन के लिए इन सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, कुछ तकनीकी कार्यों या मेंटेनेंस के कारण अस्थायी व्यवधान हो सकता है।

ये भी पढ़े ! Republic Day 2025: छुट्टी पर बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस को बनाएं खास, अपनाएं ये 5 क्रिएटिव तरीके!

Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़टेक न्यूज़बॉलीवुड न्यूज़फाइनेंस न्यूज़लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े ! 

ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter PageInstagram Page) को फॉलो अवस्य करे !