Jee Mains Result 2025: जेईई मेन 2025 के जनवरी सेशन की परीक्षा की आंसर-की जारी हो चुकी है। इसे NTA की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। आंसर-की से मिलाकर स्टूडेंट्स अपने स्कोर का कैलकुलेशन कर सकते हैं। जेईई मेन में स्कोर और परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स की संख्या के आधार पर पर्सेटाइल स्कोर तय किया जाएगा।
अगर कोई जनवरी सेशन की परीक्षा में अच्छा स्कोर नहीं कर पाता है, तो उसके पास जेईई मेन सेशन-2 में शामिल होने का एक और मौका है। जेईई मेन में पास होने के लिए सामान्य कैटेगरी के छात्रों का स्कोर कम से कम 93-95 पर्सेंटाइल होना चाहिए, तो चलिए जानते है कि कैसे आप घर बैठे जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट देख सकते है।
कब जारी होगा जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट
विभाग ने ने आधिकारिक वेबसाइट jee main .nta.nic.in पर आधिकारिक जेईई मेन्स रिजल्ट तिथि 2025 की घोषणा है। जेईई मेन 2025 के सत्र 1 का रिजल्ट 12 फरवरी, 2025 को घोषित करने का ऐलान कर दिया है। हालाँकि, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके अपना रिजल्ट देखकर इन्हे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें जेईई मेन सेशन 1 2025 का रिजल्ट
- इसके लिए सबसे पहले आप जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध JEE Mains Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें।
- ऐसा करने के साथ ही स्कोरकार्ड पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
जेईई मेन सेशन 2 का एग्जाम कब होगा
जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा का आयोजन 22 जनवरी से 30 जनवरी के बीच किया गया था। जेईई मेन 2025 पेपर 1 की परीक्षा 22, 23, 24, 28, 29 जनवरी 2025 को हुई थी। वहीं पेपर 2 की परीक्षा 30 जनवरी को दूसरे शिफ्ट में ली गई थी।
इस परीक्षा में 13 लाख से अधिक स्टूडेंट ने भाग लिया था। जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा के खत्म होते ही एनटीए जेईई मेन 2025 सत्र 2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जेईई मेन 2025 सत्र 2 की परीक्षा 1 अप्रैल से देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ली जाएगी। जेईई सत्र 2 में भी लाखों उम्मीदवारों के भाग लेने की संभावना है।
ये भी पढ़े ! SBI Clerk Admit Card 2025: कब जारी होगा SBI क्लर्क परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहाँ जानें सबकुछ!
Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़, टेक न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, फाइनेंस न्यूज़, लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े !
ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page) को फॉलो अवस्य करे !