Weather Update Today (11 February 2025): दिल्ली समेत कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी, IMD ने जारी किया नया अपडेट!

Weather Update Today: आज दिल्ली-NCR समेत अन्य कई राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में तेज धूप निकलने से ठंड का असर कम हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। मंगलवार (11 फरवरी) को दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

वही, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 12 फरवरी तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रह सकता है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम समेत 7 राज्यों में बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। देश के अन्य हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार रहने वाला है। 

दिल्ली में आज भी साफ रहेगा मौसम

दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ रही है। दिन में धूप निकलने से सर्दी बिल्कुल नदारद है। आज भी बहुत ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में आसमान साफ रहने वाला है। सुबह के समय स्मॉग या हल्का कोहरा छाय रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी 

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश में 12 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। IMD के अनुसार 14 फरवरी तक तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 15 से 25 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

राजस्थान में ठंड बरकरार

प्रदेश से सर्दी विदा होने लगी है, लेकिन इसकी रफ्तार इतनी धीमी है कि रात में ठंड अभी भी बरकरार है। उत्तरी हवाओं के कमजोर पड़ने से तापमान में बढ़ोतरी और ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है। दिन के तापमान की बात करें तो लगभग सभी शहरों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचने लगा है। वहां अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम

बिहार में न्यूनतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी रबी की फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे होना चाहिए था। लेकिन ये 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इससे गेहूं, सरसों, मसूर, चना, आम और लीची की फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। 

ये भी पढ़े ! Magh Purnima 2025: भूलकर भी माघ पूर्णिमा के दिन ना करे ये काम, मान-सम्मान के साथ खो देंगे धन-संपत्ति!

Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़टेक न्यूज़बॉलीवुड न्यूज़फाइनेंस न्यूज़लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े ! 

ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter PageInstagram Page) को फॉलो अवस्य करे !