Weather Update Today (10 February 2025): दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश की आशंका, इन राज्यों में भी जारी हुआ बारिश का अलर्ट!

Weather Update Today: कुछ दिनों पहले तक दिल्ली में शीतलहर और धुंध से लोग परेशान थे। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे थे। लेकिन बीते एक हफ्ते में दिल्ली का मौसम पूरी तरह बदल गया है। तापमान में तेजी से इजाफा होने के साथ ही गर्मी का अहसास बढ़ने लगा है। इसी बीच खबर आ रही है कि दिल्ली में बारिश और आंधी आने की सम्भवना है। 

यूपी समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों, जैसे उत्तर प्रदेश और बिहार में समय से पहले ही गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है। लेकिन आंधी से कई राज्यों में मौसम फिर से ठंडा हो गया है, तो चलिए जानते है कि आज आपके शहर में मौसम का हाल क्या है। 

दिल्ली में तेज धुप के साथ बारिश की आशंका 

दिल्ली में रविवार को धूप खिली रही और तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। राजधानी में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है और यह इस वर्ष में अब तक का सबसे अधिक तापमान भी रहा। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार तक इसी तरह से धूप के साथ मौसम के हल्का गर्म रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है और हवा की गति कम रहने के कारण अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

बिहार में पछुआ हवा का असर

बिहार में पछुआ हवाओं के चलते सुबह और शाम हल्की ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हिमालयी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटों में मौसम में बदलाव की संभावना है। तराई वाले इलाकों में घने कोहरे का असर जारी रहेगा, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है। यहाँ का न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है। वही, पटना, गया, दरभंगा, जिलों में सुबह के समय कोहरा बना रहेगा। 

हरियाणा-पंजाब में कैसा रहेगा आज का मौसम

हरियाणा और पंजाब में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। 9 फरवरी को बादलों और हल्की बारिश की संभावना थी।  लेकिन फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि 9 से 11 फरवरी के बीच बादल हरियाणा और पंजाब बॉर्डर की ओर शिफ्ट हो सकते हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। 

यूपी में शुष्क रहेगा आज का मौसम 

उत्तर प्रदेश में भी दिन में तेज हवाओं की वजह से मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बादलों के छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी। लेकिन अब तक ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला है। कानपुर, लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ और सहारनपुर जैसे शहरों में फरवरी के मध्य तक दिन में गर्मी का एहसास होगा। 

ये भी पढ़े ! IND vs ENG, 2nd ODI: रोहित शर्मा के तूफ़ानी शतक से भारत ने सीरीज पर किया कब्जा, इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया! 

Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़टेक न्यूज़बॉलीवुड न्यूज़फाइनेंस न्यूज़लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े ! 

ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter PageInstagram Page) को फॉलो अवस्य करे !