Magh Purnima 2025: भूलकर भी माघ पूर्णिमा के दिन ना करे ये काम, मान-सम्मान के साथ खो देंगे धन-संपत्ति!

Magh Purnima 2025: हिंदू धर्म पूर्णिमा की तिथि बहुत ही शुभ मानी जाती है। साल भर में 12 पूर्णिमा की तिथि पड़ती है। माघ महीने में जो पूर्णिमा पड़ती है उसे माघी या माघ पूर्णिमा कहा जाता है। माघ पूर्णिमा हिंदू धर्म में बहुत ही विशेष मानी गई है। इस दिन गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-दान किया जाता है। इस दिन स्नान-दान करने से पुण्यकरी फल प्राप्त होते हैं, तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है। 

माघ पूर्णिमा के दिन गलती से भी ना करें ये काम 

Magh Purnima 2025
Magh Purnima 2025

काले वस्त्र

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन काले वस्त्र पहनकर पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए। मान्यतानुसार, इस दिन काले रंग का प्रयोग करना बहुत ही अशुभ माना जाता है। 

देर तक ना सोएं

माघ पूर्णिमा के दिन देर तक नहीं सोना चाहिए, कहा जाता है कि इस दिन देर तक सोने से धन की देवी मां लक्ष्मी घर में प्रवेश नहीं करती हैं। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना करनी चाहिए। 

तामसिक वस्तुओं का ना करें सेवन

माघ पूर्णिमा के दिन तामसिक वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए। पूर्णिमा के दिन लहसुन-प्याज और मांस-मदीरा इत्यादि चीजों का सेवन निषेध है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। 

बाल-नाखून ना काटवाएं

माघ पूर्णिमा के दिन बाल-नाखून नहीं कटवाने चाहिए। बाल-नाखून को कटवाने के बाद शरीर के मृत हिस्सों के रूप मे देखा जाता है। 

वाणी पर रखें नियंत्रण

माघ पूर्णिमा के दिन किसी के लिए अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इस दिन दूसरों का अपमान भी नहीं करना चाहिए, ऐसा करना बेहद अशुभ माना गया है। 

माघ पूर्णिमा के दिन क्या करना चाहिए 

Magh Purnima 2025
Magh Purnima 2025

स्नान करें

माघ पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें। इसके बाद भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं। 

भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और शिव जी की पूजा करें 

इस दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और शिव जी का पूजन करें। इससे घर की सुख-समृद्धि रहेगी और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। 

ब्राह्मणों को भोज कराएं 

इस दिन ब्राह्मणों को भोज जरूर कराएं. इससे पुण्य मिलता है। इस दिन तिल का दान भी करें। इससे सुख-सौभाग्य प्राप्त होता है। 

इस दिन व्रत रखें 

यदि आपकी कुंडली में चंद्र दोष है तो आपको माघ पूर्णिमा व्रत जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली दोष समाप्त होता है। व्रत रखने वाले रात में चंद्रमा को अर्घ्य जरूर दें।

ये भी पढ़े ! Magh Purnima 2025: 11 या 12 फरवरी कब है माघ पूर्णिमा, यहाँ जानें सही तारीख और पूजा विधि!

Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़टेक न्यूज़बॉलीवुड न्यूज़फाइनेंस न्यूज़लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े ! 

ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter PageInstagram Page) को फॉलो अवस्य करे !