Petrol Diesel Price Today: महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। इंटरनेशनल मार्केट में बीते दिन यानी सोमवार को क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके साथ ही देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम बदल गए।
वही, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 1.38 प्रतिशत यानी एक डॉलर महंगी होकर 73.53 डॉलर प्रति बैरल हो गईं। वही, ब्रेंट क्रूड का भाव 0.42 फीसदी यानी 0.32 डॉलर चढ़कर 75.99 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। तो चलिए आज के लेटेस्ट पेट्रोल-डीजल के कीमत के बारे में जानते है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़ी पेट्रोल-डीजल के दाम
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखी गई है और यह 77 डॉलर प्रति बैरल के पार जा पहुंची हैं। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 77.32 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 73.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल के दाम
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आज यानी मंगलवार को दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पेट्रोल 6 पैसे महंगा होकर 95.04 और डीजल पैसे 5 चढ़कर 87.90 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वही, ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पेट्रोल 4 पैसे चढ़कर 100.97 और डीजल 4 पैसे महंगा होकर 92.55 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लखनऊ में पेट्रोल का भाव 2 पैसे चढ़कर 94.71 और डीजल 2 पैसे महंगा होकर 87.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है। तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल का भाव 18 पैसे बढ़कर 107.48 और डीजल 30 पैसे चढ़कर 96.48 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
देश के 4 महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम
राजधानी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल-डीजल की कीमतें पिछले कई महीनों से स्थिर बनी हुई हैं। वही, चेन्नई में तेल के दाम आए दिन बदल रहे हैं। सोमवार को भी तीनों महानगरों में ईंधन के दाम कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। चेन्नई में पेट्रोल 10 पैसे महंगा होकर 100.90 रुपये प्रति लीटर हो गया।
जानिए अपने शहरों के पेट्रोल और डीजल की कीमत
अगर आप भी भारत के अलग-अलग हिस्सों से आते है, तो यहाँ आपको सभी राज्यों और शहरों का लेटेस्ट पेट्रोल-डीजल के कीमत की जानकारी मिल जाएगी।
शहर (City) | पेट्रोल (Petrol) | डीजल (Diesel) |
दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
मुंबई | 103.44 | 89.97 |
कोलकाता | 104.95 | 91.82 |
चेन्नई | 101.03 | 92.39 |
बेंगलुरु | 102.86 | 88.94 |
लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
नोएडा | 94.87 | 88.01 |
गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
पटना | 105.18 | 92.04 |
ये भी पढ़े ! Gold Silver Price Today (4 February 2025): आज क्या है आपके शहर में सोना-चांदी के भाव?, देखें लेटेस्ट रेट!
Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़, टेक न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, फाइनेंस न्यूज़, लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े !
ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page) को फॉलो अवस्य करे !