Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से मंगलवार (11 फरवरी, 2025) को जारी पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज देश के कई शहरों में तेल के दाम कम हुए हैं, जबकि कुछ जगहों पर इसके दाम बढ़ रहे हैं।
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की गिरती कीमतों का असर खुदरा बाजार में भी दिख रहा है और यूपी समेत कई जगहों पर पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट आई है। हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, तो चलिए जानते है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का क्या रेट है।
देश के प्रमुख महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम
देश के प्रमुख महानगरों के पेट्रोल-डीजल के दामों की तो दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
इन शहरो में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल के दाम
सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, यूपी के गाजियाबाद जिले में पेट्रोल 39 पैसे सस्ता होकर 94.50 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। डीजल भी 45 पैसे गिरकर 87.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 35 पैसे बढ़कर 105.58 रुपये और डीजल 33 पैसे बढ़कर 92.42 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल 24 पैसे घटकर 94.87 रुपये प्रति लीटर पर आ गया, जबकि डीजल 24 पैसे घटकर 87.73 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। अगर हम कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी मामूली गिरावट देखने को मिली है।
शहर (City) | पेट्रोल (Petrol) | डीजल (Diesel) |
दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
मुंबई | 103.44 | 89.97 |
कोलकाता | 104.95 | 91.82 |
चेन्नई | 101.03 | 92.39 |
बेंगलुरु | 102.86 | 88.94 |
लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
नोएडा | 94.87 | 88.01 |
गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
पटना | 105.18 | 92.04 |
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़, टेक न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, फाइनेंस न्यूज़, लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े !
ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page) को फॉलो अवस्य करे !