Weather Update Today: दिल्ली-NCR में पिछले कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। यहाँ सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड फील हो रहा है। दिन के समय तेज धूप निकलने की वजह से गर्मी का लोगों को एहसास होता है। मौसम विभाग के अनुसार 13 फरवरी को दिल्ली में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
उत्तर भारत में यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है। साथ ही तेज हवाएं भी ज्यादातर राज्यों में चल रही है, जो ठंड का एहसास बढ़ा रही हैं। वहीं पहाड़ी राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा।
दिल्ली में जारी हुआ आंधी और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में फरवरी में आंधी और बारिश की चेतावनी है। दिन में तेज हवाएं चलने से अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे के आसार है। आज हरियाणा के कई हिस्सों में बदल रहे मौसम का असर हो सकता है। इसके प्रभाव से कुछ हिस्सों में मामूली बूंदाबांदी या तेज हवा चल सकती है। बाकी जगह पर मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।
बिहार में आज का मौसम
पटना मौसम विज्ञान केंद्र से जारी अपडेट के अनुसार आज यानी 9 फरवरी से दक्षिण बिहार के ज्यादातर जिलों में पारा चढ़ना शुरू करेगा। वहीं उत्तर बिहार के जिलों में 10 फरवरी तक एक या दो स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। वही, दक्षिण बिहार में कोहरे को लेकर कोई अपडेट नहीं है।
यूपी में शुष्क रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम शुष्क रहेगा हालांकि, कई हिस्सों में तेज हवाओं का असर है। दिन में अच्छी खासी धूप खिल रही है। इसके साथ ही 14 फरवरी तक प्रदेश में तेज हवा और बारिश होने के आसार भी नहीं जताए गए हैं। यूपी में मौसम में बहुत खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
झारखण्ड में बर्फीली हवा का कहर
पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में बर्फीली हवा चलेगी। यही वजह है कि, यहाँ पर सुबह, दोपहर और शाम तीनों समय ठंड का अनुभव होने वाला है। खासतौर पर गोड्डा, गुमला, कोडरमा, लोहरदगा, लातेहार व हजारीबाग में सुबह हल्का कोहरा भी देखा जा सकता है। वहीं, शाम में यहां शीतलहर भी चल सकती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
राजस्थान में बढ़ेगा तापमान
राजस्थान में शनिवार को मौसम शुष्क रहा। वहीं सीकर जिले का फतेहपुर 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।
Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़, टेक न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, फाइनेंस न्यूज़, लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े !
ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page) को फॉलो अवस्य करे !