Weather Update Today: एक बार फिर दिल्ली-NCR में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। बीते कुछ दिनों से तेज हवाओं के चलते हल्की ठंड लौट आई है। दिन में धूप के बावजूद, सूरज ढलते ही तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। बीते दिन यानी शुक्रवार को यहाँ का न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है।
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8℃ पहुंचा
दरअसल, शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8℃ दर्ज किया गया। वही, यहाँ का अधिकतम तापमान 24.3℃ रहा है। बीते हफ्ते जहां न्यूनतम तापमान 10℃ के पार पहुंच चुका था। अब यह फिर से नीचे गिरने लगा है। इसके पीछे पश्चिमी विक्षोभ और हवा की दिशा में बदलाव को अहम कारण माना जा रहा है। हालांकि, राजधानी में अभी भी वायु गुणवत्ता (AQI) खराब श्रेणी में बनी हुई है।
यूपी में आज का मौसम
नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण यूपी के मौसम में बदलाव आने लगे हैं। यहां तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। तेज सर्द हवाओं से लोगों को फिर ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी जिले में कोहरे का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है और न ही बारिश होने की कोई संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो आज यूपी में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
बिहार में जारी है पछुआ हवा का कहर
पटना मौसम विभाग की मानें तो बिहार में अगले 48 घंटों तक तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होने के आसार हैं। इसके बाद पारा 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़ सकता है। 9 फरवरी तक राज्य के उत्तरी भागों के जिलों के एक या दो स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है।
महाराष्ट्र में बढ़ेगा तापमान
पूर्वी राज्यों में अगले तीन दिनों तक कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं महाराष्ट्र में 24 घंटे के बाद अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। महाराष्ट्र समेत मध्य भारत में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। उड़ीसा में कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है।
Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़, टेक न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, फाइनेंस न्यूज़, लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े !
ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page) को फॉलो अवस्य करे !