Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार सुबह जारी पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में गिरावट दिख रही है। आज देश के कई शहरों में तेल के दाम नीचे आए हैं। वही, कुछ जगहों पर इसकी कीमतों में तेजी दिख रही है। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के भाव गिरने का असर खुदरा मार्केट में भी दिख रहा है और यूपी सहित कई जगहों पर पेट्रोल-डीजल के दाम गिर गए। तो चलिए जानते है कि आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या है।
यूपी में सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल के दाम
सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, यूपी के गाजियाबाद जिले में पेट्रोल 39 पैसे सस्ता होकर 94.50 रुपये लीटर बिक रहा है। और डीजल भी 45 पैसे गिरा और 87.58 रुपये लीटर पहुंच गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 35 पैसे चढ़कर 105.58 रुपये और डीजल 33 पैसे बढ़त के साथ 92.42 रुपये लीटर हो गया है। हालाँकि, हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल 24 पैसे गिरकर 94.87 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 24 पैसे टूटकर होकर 87.73 रुपये लीटर बिक रहा है।
देश के 4 महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है। सपनो का शहर मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है। और चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर है। वही, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
बिहार वालो को लगा जोरका झटका
बिहार के इन जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल के दाम, जिसमे बांका 106.50, भागलपुर 106.25, भोजपुर 106.00, बक्सर 106.74, दरभंगा 106.05, पूर्वी चंपारण 106.78, कैमूर 106.94, लखीसराय 106.08, नालंदा 105.69, नवादा 106.50, सहरसा 106.09, समस्तीपुर 105.47, सारण 106.32 और सुपौल 106.71 जैसे राज्य शामिल है।
किन शहरो में सस्ता और महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल के दाम
राज्य स्तर पर बात करें तो आज गाजियाबाद में पेट्रोल 94.50 रुपये और डीजल 87.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 105.58 रुपये और डीजल 92.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है। गुरुग्राम में पेट्रोल 94.87 रुपये और डीजल 87.73 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इन सभी के लेटेस्ट दाम नीचे निम्नलिखित है।
शहर (City) | पेट्रोल (Petrol) | डीजल (Diesel) |
दिल्ली | 94.77 | 87.67 |
मुंबई | 103.44 | 89.97 |
कोलकाता | 104.95 | 91.82 |
चेन्नई | 101.03 | 92.39 |
बेंगलुरु | 102.86 | 88.94 |
लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
नोएडा | 94.87 | 88.01 |
गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
पटना | 105.18 | 92.04 |
Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़, टेक न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, फाइनेंस न्यूज़, लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े !
ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page) को फॉलो अवस्य करे !