Valentine’s Day Nails Designs in 2025: वेलेंटाइन डे पर जरूर ट्राई करें ये 5 खूबसूरत नेल, सुंदर दिखेगा आपका हाथ!

Valentine’s Day Nails Designs Ideas in 2025: वेलेंटाइन डे प्रेम करने वाले लोगों के लिए बेहद खास दिन होता है। इसी वजह से इस दिन की तैयारी लोग पहले से ही करने लगते हैं। लड़कियां अपने लिए कपड़े और ज्वेलरी खरीदती हैं। पार्लर जाकर ट्रीटमेंट लेती हैं, ताकि अपनी सुंदरता को दोगुना कर सके। इसी के साथ कुछ ऐसे मेकअप लुक को क्रिएट करती हैं, कि पार्टनर की निगाहें उन पर टीकी रहे। 

लेकिन नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाना भूल जाती है। इस बार वेलेंटाइन डे पर आप हाथों की सुंदरता को बढ़ाना न भूलें। इसके लिए कुछ ऐसे नेल आर्ट को करवाएं, जिससे हाथ अच्छे लगें। आपके इसी परेशनी को दूर करने के लिए हम लेकर आये है 5 खूबसूरत नेल, जिसे आप वेलेंटाइन डे पर ट्राई कर सकते है।  

वेलेंटाइन डे पर ट्राई करें ये 5 खूबसूरत नेल

Pink & Red Hearts
Pink & Red Hearts

1. पिंक और रेड हार्ट्स (Pink & Red Hearts)

यह एक क्लासिक वैलेंटाइन डे डिज़ाइन है, जिसमें पिंक और रेड रंग के हार्ट्स को सही तरीके से नेल्स पर सजाया जाता है। इस डिज़ाइन में आप छोटे-छोटे हार्ट्स या बड़े हार्ट्स को अपनी पसंद के अनुसार सजा सकती हैं। यह डिज़ाइन न सिर्फ रोमांटिक है, बल्कि हर नेल्स पर पिंक और रेड के साथ काफी खूबसूरत भी दीखता है​। 

Dark and Milky White
Dark and Milky White

2. डार्क और मिल्की व्हाइट (Dark and Milky White)

कुछ अलग लेकिन डार्क रंग की नेल पैंट का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो इसका चयन करें। इसके लिए आपको एक नाखून में चेक्स बनाकर उसे हाइलाइट करना है। बाकी नाखूनों में अलग रंगों से छोटे-छोटे दिल बनाएं। ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। इसमें बिना स्टोन्स के भी काम चल सकता है। 

Little Heart and Red Nail Pants
Little Heart and Red Nail Pants

3. लिटिल हार्ट और रेड नेल पैंट (Little Heart and Red Nail Pants)

आप अपने नाखूनों पर लिटिल हार्ट वाला नेल आर्ट कर सकती हैं। इससे भी आपके नाखून अच्छे लगेंगे। इसमें कुछ उंगलियों पर ग्लिटर कलर लगाया जाएगा। इसके साथ कुछ पर छोटे-छोट हार्ट बनाएं जाएंगे। इसके साथ उन्हें कलर से भरा जाएगा। इस तरह के नेल आर्ट डिजाइन से आपके नाखून अच्छे लगेंगे। साथ ही, आपको अलग तरह के नेल पैंट को ट्राई करने का मौका मिलेगा।

Glitter nails and matte color
Glitter nails and matte color

4. ग्लिटर नेल और मैट कलर (Glitter nails and matte color)

अगर आपको कुछ अलग तरह के नेल आर्ट को करवाना है, तो ऐसे में आप ग्लिटर नेल आर्ट करा सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट में मैट कलर और ग्लिटर दोनों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ एक्सेसरीज लगाई जाएगी। फिर दूसरे हाथ पर ग्लिटर से ही टेडी का डिजाइन क्रिएट किया जाएगा। इससे आपके हाथ भी अच्छे लगेंगे। साथ ही, आपको नए ट्रेंडी डिजाइन वाले नेल आर्ट करवाने का मौका मिल जाएगा।

Pink Ombre and Love Nails
Pink Ombre and Love Nails

5. पिंक ओम्ब्रे और लव नेल्स (Pink Ombre and Love Nails)

पिंक ओम्ब्रे नेल आर्ट एक बेहद ट्रेंडी और रोमांटिक डिज़ाइन है। इसमें हल्के पिंक से लेकर डार्क पिंक तक का शेड ग्रेडिएंट में लगाया जाता है। इसे और खूबसूरत बनाने के लिए आप छोटे-छोटे व्हाइट हार्ट्स या ‘LOVE’ लिख सकते हैं। यह लुक सिंपल लेकिन बेहद स्टाइलिश लगेगा।

ये भी पढ़े ! Valentine Day 2025: 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, जानिए इसे मनाने की वजह!

Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़टेक न्यूज़बॉलीवुड न्यूज़फाइनेंस न्यूज़लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े ! 

ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter PageInstagram Page) को फॉलो अवस्य करे !