Saraswati Puja Samagri List in Hindi: बसंत पंचमी का पर्व बसंत ऋतु के आगमन के तौर पर तो मनाया ही जाती है। इसी के साथ यह पर्व हिंदू धर्म में बहुत मायने रखता है। प्रत्येक वर्ष माघ माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का दिन बसंत पंचमी के अलावा मां सरस्वती के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है।
मान्यता है कि बसंत पंचमी पर शिक्षा की शुरुआत करने से बच्चे को करियर में सफलता मिलती है। इस दिन बच्चों को भी पूरे विधि विधान से माता सरस्वती का पूजन करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलता है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है।
सरस्वती पूजा में इन सामग्री का करें उपयोग
- पीले रंग के फूल
- लकड़ी की चौकी
- पीले रंग के फूलों की माला
- पीले रंग का कपड़ा बिछाने के लिए
- पीले वस्त्र
- सफेद तिल के लड्डू
- खोया का श्वेत मिष्ठान
- सफेद धान के अक्षत
- पके हुए केले की फली का पिष्टक
- गाय का घी
- भोग के लिए मालपुआ
- दूध से बनी बर्फी
- एक कलश
- पीले रंग की साड़ी और चुनरी
आपको इन चीजों का इंतजाम पहले से ही कर लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कई चीजें पूजा वाले दिन नहीं मिलते हैं। इसके अलावा फल और बाकी के चीजें आपको कभी भी आसानी से मिल जाएंगा लेकिन इन चीजों को आपको पहले से ही खरीदना चाहिए। ऐसे में आपके पास पूजा का हर एक सामान होगा।

सरस्वती पूजन की विधि
- देवी सरस्वती की पूजा बिल्कुल शांत मन के साथ करनी चाहिए।
- सरस्वती पूजन के लिए शुभ मुहूर्त में देवी सरस्वती की मूर्ति और भगवान गणेश की मूर्ति की गंगाजल से अभिषेक करने के बाद सरस्वती को हल्दी लगाकर, फूल, चावल, और भोग लगाएं।
- साथ ही इस दिन कॉपी, पुस्तक आदि की पूजा करें। इस दिन जरुरमंद बच्चों को पी आदि पुस्तक दान करें।
- इस दिन माता सरस्वती की वंदना जरुर करें। साथ ही माता सरस्वती और भगवान गणेश की आरती करके प्रसाद बांटें।
ये भी पढ़े ! Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर जरूर पढ़े ये कविताएं, करीब से महसूस होगा ऋतुराज बसंत!
सरस्वती पूजा के दिन जरूर लगाएं इन चीजों का भोग
खीर का भोग:-
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को पूजा के दौरान चावल से बनी केसर युक्त खीर का भोग लगाएं। पूजा पद्धति के अनुसार मां सरस्वती को खीर बहुत प्रिय है। इसका भोग लगाने के बाद उसे प्रसाद के तौर पर वितरित करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।
बूंदी के लड्डू का भोग:-
विद्या की देवी मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए बसंत पंचमी वाले दिन उनको बूंदी का लड्डू उनकी पूजा में प्रसाद के तौर पर भोग में अवश्य चढ़ाएं। मां सरस्वती के आशीर्वाद से आपको जीवन में अपार सफलता का वरदान प्राप्त होगा।
केसर का हलवा:-
मां सरस्वती की पूजा में केसर का विशेष महत्व होता है। इनकी पूजा में केसर से बनी सामग्रियों को अर्पित करने से मां की असीम कृपा मिलती है। ऐसे में आप इस दिन मां शारदा को केसर युक्त हलवे का भोग लगाएं। मां के आशीर्वाद से आपके जीवन के समस्त कलेश मिट जाएंगे।
नारियल की बर्फी:-
प्रत्येक देवी-देवता की पूजा में हम उन्हें नारियल अर्पित करते हैं। यदि आप मां सरस्वती की पूजा के दौरान उन्हें नारियल से बनी बर्फी भोग में अर्पित करते हैं तो यह बहुत फलदायक होगा। मान्यता है कि नारियल से बनी बर्फी का प्रसाद लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसे में यह विकल्प आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
ये भी पढ़े ! Saraswati Puja Wishes 2025: सरस्वती पूजा पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को जरुर भेजे ये खास शुभकामना संदेश!