Saraswati Puja Rangoli Design in Hindi: सरस्वती पूजा पर इन तरीको से पूजा स्थल को सजाये, खिल उठेगा घर-आंगन!

Saraswati Puja Rangoli Design in Hindi: हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन हिंदू पंचांग और सनातन धर्म के अनुसार बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन को सरस्वति पूजा भी कहते हैं, इस दिन पर ज्ञान, बुद्धि और विवेक की देवी मां सरस्वति का पूजन किया जाता है। 

इस साल बसंत पंचमी 2 फरवरी रविवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन पर माता रानी के पूजन के साथ साथ घर की साज सज्जा का भी खास महत्व होता है। ऐसे में घर के आंगन में पूजा के लिए रंगोली और बैनर का बहुत बड़ा योगदान है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है।  

वीणा वाली रंगोली बनाएं 

Saraswati Puja Rangoli Design
Saraswati Puja Rangoli Design

सरस्वती मां वीणा लेकर कमल के फूल पर विराजमान रहती हैं। ऐसे में आप अपनी रंगोली में वीणा का डिजाइन बनाकर उसमें केसरी रंग भर सकते हैं। हालांकि, अगर आपके पास केसरी रंग नहीं है तो आप इसकी जरह पीले रंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपनी रंगोली में किताबों का डिजाइन भी बना सकते हैं। यह इसे और आकर्षक बनाएगा।

चम्मच की मदद से बनाएं रंगोली डिजाइन

अगर आपको रंगोली बनाना नहीं आता है, तो आप इन तरीकों से अपने घर के आंगन को चमका सकते हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी और 14 से 15 चम्मच की जरूरत होगी। इस तरीके से आप चाहें, तो छोटी रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं। आप अपने हिसाब से रंगों का चुनाव कर सकते हैं। अगर आपको रंगोली के किनारों वाला डिजाइन न बनें, तो इसकी जगह आप फूल या दिए रख सकते हैं।

बसंत पंचमी पर फूलों वाली रंगोली बनाना बेहद लाभकारी 

Saraswati Puja Rangoli Design
Saraswati Puja Rangoli Design

इस तरह का रंगोली डिजाइन बनाने के लिए आप सबसे पहले चॉक से जमीन पर डिजाइन बना लें। इसके बाद किसी डिब्बे के ढक्कन या चूड़ी की मदद से गोल डिजाइन बना सकते हैं। रंगोली में में आप कंघी की मदद से आसानी से डिजाइन बना सकते हैं। 

इससे आपको मेहनत कम लगेगी और आपका डिजाइन बिगड़ेगा भी नहीं। रंग भरने के लिए आप बोतल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अगर रंगोली के किनारों पर इस तरह का डिजाइन नहीं बना पा रहे हैं, तो इसकी जगह आप दिए जा सकते हैं। आप किनारों पर पीले फूल भी सजा सकते हैं।

ये भी पढ़े ! Saraswati Puja Theme: सरस्वती पूजा 2025 का क्या है थीम, यहाँ जानें सम्पूर्ण जानकारी!

यंत्र रंगोली डिजाइन

घर के आंगन की शोभा बढ़ाने के लिए आप मां सरस्वती के यंत्र की रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। 2-3 रंगों से आप इस रंगोली डिजाइन को बनाकर अपने घर को अंगन को सजा सकते हैं। 

तीली की मदद से बनाएं स्वास्तिक रंगोली डिजाइन

Saraswati Puja Rangoli Design
Saraswati Puja Rangoli Design

भरी-भरी और बारीकी से बनाये गये डिजाइन वाली रंगोली को आंगन में बनाना चाहती हैं तो इस तरीके से अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करके आप आसानी से मेहराब शेप में या गोलाई में इस तरह से स्वास्तिक बना सकती हैं। इसे 3डी बनाने के लिए आप माचिस की तीली की मदद ले सकती हैं।

अंगूठी की मदद से बनाएं स्वास्तिक रंगोली डिजाइन

अंगूठी को आप रंगोली में कई जगह इस्तेमाल कर सकती हैं। सिंपल डिजाइन का स्वास्तिक बनाकर आप आसानी से अंगूठी की मदद से बॉर्डर बना सकती हैं। इस तरीके के डिजाइन की रंगोली में आप चाहे तो अंगूठी को बाउंड्री के अलावा भी अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं।

ये भी पढ़े ! Saraswati Puja Samagri List 2025: सरस्वती पूजा के दिन थाली में जरूर शामिल करें ये चीजें, यहाँ देखें पूरी लिस्ट!