Mauni Amavasya 2025: महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान यानी मौनी अमावस्या का स्नान 29 जनवरी को है। इस बार मौनी अमावस्या पर त्रिग्रही योग के साथ चार योग बन रहा है और श्रवण नक्षत्र रहेगा। हालाँकि, मकर राशि में सूर्य, चंद्रमा और बुध के एक साथ होने से त्रिग्रही योग बनेगा। ज्योतिष में इस योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। शिववास, सिद्धि, वृषभ गुरु व वज्र योग बन रहा है। तो चलिए इस अमावस्या के मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में जानते है।
कब है मौनी अमावस्या ?
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह की अमावस्या तिथि 28 जनवरी को शाम 7 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 29 जनवरी को शाम 6 बजकर 5 मिनट पर होगा।
मौनी अमावस्या के दिन इन राशियों वाले लोगो को जरूर करना चाहिए ये उपाय
मेष राशि
ज्योतिष के मुताबिक, मौनी अमावस्या के दिन मेष राशि के जातक हनुमान जी की पूजा कर हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपके लिए शुभफलदायी होगा।
वृषभ राशि
मौनी अमावस्या से वृषभ राशि के लिए जातकों के जीवन की हर समस्या दूर होगी। साथ ही मन खुशियों से भर जाएगा। जॉब में आ रही बाधा दूर होगी। मनचाही जॉब के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर खुशखबरी मिलेगी।
कर्क राशि
मौनी अमावस्या पर बन रहा त्रिवेणी योग कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस राशि के जातकों को जीवन में गुड न्यूज मिलेगी, जिससे मन खुश होगा। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होंगे।
मकर राशि
इस राशि के जातकों की मौनी अमावस्या से किस्मत चमकने वाली है। मौनी अमावस्या पर हो रहा त्रिग्रही योग की वजह से मकर राशि के जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। धन में अधिक वृद्धि होगी। परिवार की तरफ से अच्छी खबर मिलेगी। हेल्थ से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को मौनी अमावस्या के दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा करना शुभदायी साबित होगा। इस दिन आप गाय को चारा खिलाएं और विष्णु जी से अपने सुखी जीवन की कामना करें।
सिंह राशि
मौनी अमावस्या के दिन सिंह राशि के जातकों को इस दिन सूर्यदेव की आराधना करना चाहिए। सुबह उठकर सबसे पहले सूर्य को अर्घ्य दें। अगर पानी में थोड़ा गुड़ जाल लें तो इससे आपको सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होगी और पारिवारिक और आर्थिक सुख की प्राप्ति होती है।
कन्या राशि
मौनी अमावस्या के दिन कन्या राशि के जातकों को विष्णु जी की पूजा करना लाभप्रद रहेगा। इसके साथ ही अगर हो सके तो हरी सब्जियों या अनाज का दान करना चाहिए। आर्थिक स्थिति को दृढ़ करने के लिये अच्छा रहता है।
मौनी अमावस्या का महत्व
मौनी अमावस्या के दिन गंगा नदी में स्नान करना पवित्र होता है, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि इस दिन गंगा का जल अमृत समान हो जाता है। मान्यताओं के अनुसार, माघ माह की अमावस्या पर ऋषि मनु का जन्म हुआ था। इसलिए यह तिथि मौनी अमावस्या के नाम से जानी गई, जो मनुष्य इस दिन मौन व्रत रखता है। उसे अपने जीवन में वाक् सिद्धि प्राप्त होती है।