Maghi Purnima 2025: हिंदू धर्म में स्नान-दान और पूजा पाठ के लिए माघ का महीना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। खासतौर से माघ पूर्णिमा का दिन बेहद ही खास होता है। जो लोग पूरे माह में स्नान-दान का लाभ नहीं उठा पाए हो वो माघ पूर्णिमा के दिन ऐसा कर के पुण्य फलों की प्राप्ति कर सकते हैं। इस साल माघ पूर्णिमा 12 फरवरी 2025 को पड़ रही है।
माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने पूर्ण रूप में होता है, जो शुभता का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन देवता भी गंगा में स्नान करने के लिए पृथ्वी पर आते हैं। माघ पूर्णिमा के दिन गंगा में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और सभी पापों का नाश होता है। अब ऐसे में माघ पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करने से बचना चाहिए, तो चलिए इसके वजह और नियम के बारे में जानते है।
माघ पूर्णिमा के दिन इन चीजों का दान करने से बचना चाहिए

चांदी से बने चीजों का दान करने से बचे
माघ पूर्णिमा के दिन चांदी के संबंधित चीजों का दान नहीं करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चांदी को चंद्रमा का कारक माना जाता है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने चरम पर होता है, इसलिए इस दिन चांदी का दान करने से चंद्र दोष लगने का भय रहता है।
नमक का दान करने से बचे
नमक का दान करने से सुख-सौभाग्य में अशुभ प्रभाव पड़ता है। माघ पूर्णिमा के दिन नमक का दान करने से घर में दरिद्रता आती है और आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। इसलिए, इस दिन नमक का दान करने से राहु दोष लग सकता है और व्यक्ति को कई प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं।
काले रंग के कपड़े पहनने से बचे
माघ पूर्णिमा के दिन काले रंग के कपड़े का दान नहीं करना चाहिए।
दूध का दान करने से बचे
माघ पूर्णिमा के दिन दूध का दान भी नहीं करना चाहिए। साथ ही माघ पूर्णिमा के दिन चाकू, सुई या कैंची का दान नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़े ! Magh Purnima Shubh Yog 2025: माघ पूर्णिमा पर बन रहा है ये शुभ युग, इन राशियों की चमकेगी किसमत!
माघ पूर्णिमा के दिन इन चीजों का दान कर सकते है
गुड़ का दान करें
माघ पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। गुड़ का दान करने से घर की आर्थिक दिक्कतें दूर होती हैं। साथ ही हर तरह की बाधाएं दूर होती हैं।
अन्न का दान करें
माघ पूर्णिमा के दिन गरीब और जरूरतमंदों को अन्न का दान करें। अन्न का दान करने से धन-धान्य में कई गुना अधिक बरकत होती है।
चांदी का दान करें
अगर संभव हो तो माघ पूर्णिमा के दिन चांदी का दान करें। चांदी का दान करने से व्यक्ति पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। घर में कभी भी धन-संपत्ति में कमी नहीं आती है।
धन और वस्त्र का दान करें
माघ पूर्णिमा के दिन अन्न के अलावा धन और वस्त्र का दान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। धन और वस्त्र का दान करने से व्यक्ति की संपत्ति में कई गुना अधिक वृद्धि होती है।
ये भी पढ़े ! Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये काम, घर की दरिद्रता और कर्ज होगी दूर!
Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़, टेक न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, फाइनेंस न्यूज़, लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े !
ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page) को फॉलो अवस्य करे !