UCO Bank LBO Recruitment 2025: आवेदन शुरू, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, ऐसे करे आवेदन! 

UCO Bank LBO Recruitment 2025: UCO Bank द्वारा 2025 के लिए Local Bank Officer (LBO) पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अगर आप भी बैंकिंग क्षेत्र में अपनी करियर की शुरुआत करना चाहते हैं तो  इस भर्ती के तहत कुल 250 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से UCO बैंक देशभर में विभिन्न राज्यों में नियुक्तियाँ करेगा। तो चलिए जानते है सभी महत्पूर्ण जानकारिया ! 

महत्वपूर्ण जानकारी

  • पद का नाम: Local Bank Officer (LBO)
  • कुल वैकेंसी: 250
  • आवेदन की तारीख: 16 जनवरी 2025
  • अंतिम तिथि: 5 फरवरी 2025

पदों का वितरण

यूको बैंक ने विभिन्न राज्यों के लिए इन पदों की घोषणा की है। राज्यवार पदों का विवरण इस प्रकार है:

 राज्यभाषापदों की संख्या
गुजरातगुजराती57
महाराष्ट्रमराठी70
असमअसमिया30
कर्नाटकाकन्नड़35
त्रिपुराबंगाली/कोकबोरोक13
सिक्किमनेपाली/अंग्रेजी6
नागालैंडअंग्रेजी5
मेघालयअंग्रेजी/गारो/खासी4
केरलमलयालम15
तेलंगाना और आंध्र प्रदेशतेलुगु10

आवेदन करने की प्रक्रिया

UCO Bank LBO Recruitment 2025 के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. सबसे पहले UCO Bank की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ucobank.com पर जाएं।
  2. वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “Career” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. “Recruitment Opportunities” में जाकर “RECRUITMENT OF LOCAL BANK OFFICER (LBO) 2025-26” पर क्लिक करें।
  4. अब आवेदन के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  5. पंजीकरण के बाद, लॉगिन करें और अपनी शैक्षिक जानकारी और दस्तावेज़ भरकर आवेदन करें।
  6. आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक भरें और शुल्क का भुगतान करें।

आवेदन शुल्क

  • SC/ST/PwBD उम्मीदवारों के लिए शुल्क: ₹175 (GST सहित)
  • सामान्य/ओबीसी/EWS उम्मीदवारों के लिए शुल्क: ₹850 (GST सहित)

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष (01 जनवरी 2025 को)
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष (01 जनवरी 2025 को)

आवश्यक सुचना: उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 1995 और 1 जनवरी 2005 के बीच होना चाहिए।

योग्यता

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (किसी भी विषय में) डिग्री।
  • शैक्षिक प्रमाणपत्र या मार्कशीट के साथ प्राप्त अंकों का प्रतिशत दिखाना आवश्यक है।

मासिक वेतन

UCO Bank में LBO के पद पर चयनित उम्मीदवारों को जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड (Scale-I) में नियुक्त किया जाएगा। वेतन का विवरण इस प्रकार है:

  • प्रारंभिक वेतन: ₹48,480 (प्रति माह)
  • 7 वर्षों तक हर साल ₹2,000 की वृद्धि।
  • इसके बाद ₹62,480 के वेतन में वृद्धि होगी, और 7 साल में ₹2,340 की वृद्धि के साथ अधिकतम ₹85,920 तक जाएगा।

नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक

UCO बैंक की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानि  16 जनवरी 2025 से शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 5 फरवरी 2025 है।

उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जो बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। 

आवेदन लिंक: UCO Bank LBO Application

ये भी पढ़े ! जारी हुआ NMU Result, यंहा से जल्दी चेक करें अपना परिणाम!