Neet 2025 Registration Date: कब होगी नीट यूजी की परीक्षा, रजिस्ट्रेशन को लेकर आया बहुत बड़ा अपडेट!

Neet 2025 Registration Date:  नैशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट यूजी) की गाइडलाइंस आ चुकी हैं। इसके हिसाब स्टूडेंट्स तैयार हो रहे हैं। भारत में MBBS की किफायती और क्वॉलिटी एजुकेशन के लिए सरकारी सीट हासिल करना एक बड़ी कामयाबी मानी जाती है। कम सीट, ज्यादा डिमांड, महंगी पढ़ाई के बीच स्टूडेंट्स का फोकस सरकारी कॉलेजों की सीटों पर होता है। 

इसी को देखते हुआ NTA यांनी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा पैटर्न 2025 में कई बदलाव किए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल नीट यूजी पेपर लीक और नकल के मामलों को देखते हुए बहुत बड़ा फैसला लिया गया है। इस साल एनटीए नीट यूजी परीक्षा पेन-पेपर मोड में और एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। तो चलिए जानते है कि, नीट यूजी 2025 की परीक्षा और रजिस्ट्रेशन को लेकर क्या अपडेट आया है। 

Neet UG 2025 की परीक्षा कब होगा 

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) यूजी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने वाला है। नीट यूजी 2025 पंजीकरण फरवरी 2025 में शुरू होगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक एनटीए नीट वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद उसमें एक अकाउंट बनाना होगा। 

परीक्षा 4 मई को आयोजित की जाएगी और इसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए और उन्होंने भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के साथ कक्षा 12 उत्तीर्ण होना चाहिए।

NTA का बहुत बड़ा अपडेट 

एनटीए ने जानकारी देते हुए कहा बताया कि, ‘नीट परीक्षा प्रक्रिया में आधार और अपार आईडी का इस्तेमाल अपडेटेड जानकारी वेरिफिकेशन, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान बनाने की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए अनुशंसित है। वही, नीट यूजी परीक्षा 4 मई 2025 यानी मई के पहले रविवार को प्रस्तावित है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं है। 

सरकारी कॉलेज में एडमिशन के लिए कितने नंबर चाहिए

एक मीडिया रिपोर्ट ने दावा करते हुए बताया कि, ‘ट्रेंड के हिसाब से 600+ स्कोर आपको सरकारी सीट दिलाता है। टॉप कॉलेजों में आने के लिए 650 से ऊपर और टॉप 10 के लिए 700 से ऊपर का स्कोर मदद करता है।’

‘हालांकि, कई प्राइवेट इंस्टिट्यूट में भी अच्छी पढ़ाई है, मगर फीस काफी ज्यादा है। इस हिसाब से 10 लाख से ऊपर स्टूडेंट्स के पास प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों का ऑप्शन ही है। जहां फीस 1 से 1.5 करोड़ तक चली जाती है। दूसरा ऑप्शन विदेश जैसे रूस, यूक्रेन, चीन, जॉर्जिया जैसे देशों में जाकर एमबीबीएस की पढ़ाई करना है।’

ये भी पढ़े ! SSC GD Exam Date 2025: जारी हुआ एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम का सिटी स्लिप, आयोग ने जारी किया लिंक!