JEE Main Admit Card 2025: जारी हुआ जेईई मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड!

JEE Main Admit Card 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 19 जनवरी को जेईई मेन 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने का ऐलान  के दिया है। ऐसे में आगे कोई कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जेईई एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा की तारीख से 3 दिन पहले JEE Main Admit Card Date जारी कर दिया जायेगा, तो चलिए इसके बारे में जानते है। 

कैसे करें JEE Main Exam 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड

JEE Mains 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए नियमों का पालन करें।  

  • इसके लिए सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट, jeemain.nta.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर, “JEE (Main) 2025 सत्र-1 (22, 23, 24 जनवरी 2025) के लिए प्रवेश पत्र” लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसमें आपको एक नया पेज देखने को मिलेगा। 
  • इसमें मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आपका JEE Mains 2025 प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  • यहाँ से आप अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है और इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते है। 

JEE Main Exam 2025 का बदला परीक्षा पैटर्न

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जेईई मेन्स एग्जाम 2025 परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं, जिसमें पेपर 1 (B.E/B.Tech) और पेपर 2 (B.Arch और B.Planning) शामिल है। इसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 अक्टूबर, 2024 को शुरू की गई थी और 22 नवंबर, 2024 को समाप्त हुई। 

जेईई मेन्स एग्जाम 2025 परीक्षा पेपर 1 के लिए दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। वही, पेपर 2 की परीक्षा एकल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जो दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेगी। 

JEE Main Exam 2025 फॉर्म फोटो के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान 

अगर आप भी इस साल यानी 2025 के जनवरी जेईई मेन्स एग्जाम में हिस्सा ले रहे है, तो आपको इन बातों का खास ध्यान रखना होगा। अन्यथा आपका एग्जाम फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है, आइये जानते है।  

  • आवेदक के फोटो का साइज़ 10 KB से 300 KB के बीच होना चाहिए।
  • इसके बाद फोटो रंगीन होनी चाहिए और 80% चेहरा कानों सहित दिखाई देना चाहिए।
  • फोटो सफेद बैकग्राउंड के साथ होनी चाहिए।
  • इसके आलावा फोटो साइन की हुई ना हो। तस्वीर जाली नहीं होनी चाहिए।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपलोड की गई फोटो की 6 से 8 प्रतियां भविष्य में उपयोग के लिए अपने पास संभाल कर रखें।

ये भी पढ़े ! BSEB 12th Admit Card 2025 Download: जारी हुआ बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की एडमिट कार्ड, ऐसे करे डाउनलोड!