FMGE Result December 2024: जारी हुआ FMGE का रिजल्ट, यहाँ जानें रिजल्ट चेक करने का सही तरीका!

FMGE Result December 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने दिसंबर सत्र की FMGE परीक्षा का रिजल्ट को सपूर्ण रूप से जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने भी इस परीक्षा दी थी, वो NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट https://natboard.edu.in/  पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, FMGE 2024 रिजल्ट पीडीएफ में रोल नंबर, आवेदन आईडी, 300 में से मार्क्स, पास या फेल का स्टेटस शामिल है। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, उम्मीदवार 27 जनवरी, 2025 के बाद पर्सनलाइज्ड स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। तो चलिए इसे डाउनलोड करने के तरीको के बारे में जानते है। 

कैंडिडेट्स यहाँ से देखें FMGE 2024 का रिजल्ट 

अगर आप भी साल 2024  FMGE का एग्जाम दिए थे। हालाँकि, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है, जिन्हे आप इन स्टेप को पालन करके देख सकते है।   

  • इसके लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in  पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर जाये, ‘व्हाट्स न्यू’ सेक्शन में, FMGE रिजल्ट 2024 के लिए लिंक सर्च करें। 
  • इसमें PDF वाले पेज पर जाकर अपना रिजल्ट लिंक को खोजें। 
  • खोजने के बाद लिंक पर क्लिक करे और FMGE रिजल्ट 2024 PDF खुल जाएगा। 
  • उसके बाद आप अपना रोल नंबर सर्च करें और पास या फेल का स्टेटस चेक करें। 
  • PDF की एक कॉपी अपने डिवाइस पर अपने पास सेव करके रखें या उसका प्रिंट निकाल सकते है। 

पास हुए कैंडिडेट्स को मिलेगा प्रमाणपत्र 

दरअसल, कैंडिडेट्स अपना स्कोरकार्ड 27 जनवरी 2025 या उसके बाद कर सकते हैं। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में पास हो गए, उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रमाणपत्र दिए जायेंगे। इसके लिए NBEMS कार्यक्रम अलग से अधिसूचित किया जाएगा। 

FMGE रिजल्ट से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें 

  • एक्सपर्ट के द्वारा समीक्षा के बाद FMGE-December 2024 प्रश्नपत्र में एक प्रश्न तकनीकी रूप से गलत पाया गया। इस प्रश्न के लिए सभी कैंडिडेट्स को पूरे अंक दिए गए हैं। वही, व्यक्तिगत रूप से रिजल्ट को 27 जनवरी, 2025 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध किये जायेंगे। 
  • इसके आलावा प्रमाण पत्र वितरण के लिए अलग से होगी घोषणा की जाएगी। 
  • कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि FMGE प्रक्रिया के किसी भी चरण में अयोग्यता या अनुचित साधनों का उपयोग पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। फिर चाहे परिणाम घोषित कर दिया गया हो या प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया हो।  
  • इसके आलावा NBEMS द्वारा जारी FMGE December 2024 Scorecard का इस्तेमाल राज्य चिकित्सा परिषद के साथ पंजीकरण के लिए नहीं किया जा सकता है।  

ये भी पढ़े ! JEE Main Admit Card 2025: जारी हुआ जेईई मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड!