Weather Update Today: पिछले कई दिनों से देश की राजधानी दिल्ली में धूप को लेकर एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने का संकेत हुआ जारी। मौसम विभाग ने बुधवार की शाम और रात के समय एक बार फिर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग का दावा है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली के कई इलाको में बारिश हो सकती है।
वही बिहार, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का दावा है कि, इन राज्यों में भारी बारिश और घना कोहरा छाने की संभावना है। तो चलिए आज (Weather Update Today 22 January 2025) के इन सभी राज्यों के मौसम के बारे में जानते है।
दिल्ली में दो दिनों के लिए येलो अलर्ट हुआ जारी
मौसम विभाग ने मौसम का हाल देखते हुआ सम्पूर्ण दिल्ली में (Delhi Weather Update Today 22 January 2025) दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। IMD की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, बीते बुधवार और गुरुवार को दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
वही, दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की चेतावनी भी जारी क्या है। दो दिनों के बाद दिल्ली के आसमान में कोहरे छाए रहेंगे और तापमान में कमी आने की उम्मीद है।
बिहार में न्यूनतम तापमान 2.3°C पहुँचने की संभावना
पटना मौसम विभाग ने आज (Bihar Weather Update Today 22 January 2025) बिहार के सभी जिलों में कड़ाके की ठण्ड और बर्फीले बारिश होने की आशंका जताई है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। एक्सपोर्ट का मानना है कि, बीते दिन 21 जनवरी को पटना का तापमान 20 डिग्री को पार नहीं आकर पाया था। ऐसे में उम्मीद है कि, बिहार में अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगी।
हरियाणा में आज बरसेगी झमाझम बारिश
IMD चंडीगढ़ ने चितावनी जारी करते हुए कहा है कि, आज से लेकर अगले दो दिनों तक हरियाणा के कई राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश होने की आशंका जताई है। इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने मंगलवार को पूरे 3 दिनों के लिए कोल्ड डे या घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा के 16 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी, जिसमे कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और सिरसा जैसे कई जिला शामिल है।
4.6°C पर अटका कश्मीर का तापमान
मौसम विभग के अनुसार, 22, 23 और 24 जनवरी को जम्मू कश्मीर में के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे पहले कश्मीर के विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग और सोनमर्ग में सोमवार को रात भर बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने अलर्ट को जारी करते हुए कहा है कि, अगले 3 दिनों तक यहाँ का तापमान 2 से 6 डिग्री तक रहेगा। वही, राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 4.3 डिग्री चढ़कर 11.1 डिग्री तक पहुंचा।
UP में जारी हुआ कोहरा छाने का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है। IMD के अमुसार, यहाँ अगले 2 दिनों तक हल्की बारिश होने की उम्मीद है। वहीं बुधवार को मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ और गौतमबुद्ध नगर समेत 17 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने वाली है। इतना ही नहीं, 23 जनवरी 2025 को भी पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़े ! Weather Update Today: दिल्ली से लेकर बिहार तक बर्फीले कोहरे ने बदली करवट, IMD ने जताई बारिश की संभावना!