Weather Update Today: दिल्ली से लेकर बिहार तक बर्फीले कोहरे ने बदली करवट, IMD ने जताई बारिश की संभावना!

Weather Update Today: मौसम विभाग ने आज Delhi-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में घने कोहरा और बर्फ़ीले बारिश होने की संभावना जताई है। वही, उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से धूप निकल रही थी, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी। अब एक फिर मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो नोएडा, दिल्ली, बिहार, UP और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में  बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। तो आइये इन सभी राज्यों के मौसम के स्तिथि के बारे में जानते है।

Delhi-NCR में आज का तापमान 

Delhi Weather 21 January 2025 यानी आज दिल्ली के मौसम में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट की मानें तो आज दिल्ली का अधिकतम तापमान आज लगभग 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वही, नोएडा का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भवना है। 

बिहार में जारी रहेगा शीतलहर और कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के रिपोर्ट की मानें तो आज यानी 21 जनवरी 2025 (Bihar Weather 21 January 2025) को बिहार में चक्रवातीय परिसंचरण का केंद्र उत्तर पूर्व असम एवं आसपास के क्षेत्र में बना रहेगा। इसके प्रभाव से राज्य में अगले चार से पांच दिनों तक कुहासा और तेज हवाओं का प्रकोप रहेगा। बीते दिन सोमवार को बिहार राज्य में तापमान बढ़ती हुई नज़र आ रही है। राज्य का औसत तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.02 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है। 

UP में दो दिन बर्फीले बारिश का अलर्ट

21, 22 और 23 जनवरी (UP Weather 21 January 2025) को असर से पश्चिमी यूपी के कई जिलों में झमझम बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही यूपी में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी खतरा विभाग ने जारी की है। ऐसे में वहां के लोगो को सावधान रहने की जरूरत है। 24 जनवरी 2025 के बाद यूपी में लोगों को ठंड और बारिश से राहत मिल सकती है। 

6.8°C पर अटका राजस्थान का तापमान 

मौसम विभाग के रिपोर्ट की मानें तो, पिछले 24 घंटों में (Rajasthan Weather 21 January 2025) राजस्थान के कई इलाकों में घना कोहरा और शुष्क रहा है। यहाँ का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस डूंगरपुर (AWS) में दर्ज किया गया। वही, न्यूनतम तापमान की बात करे तो 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

उत्तराखंड में बर्फबारी की आशंका 

देहरादून में आज याने 21 जनवरी (Uttarakhand Weather 21 January 2025) को दोपहर के समय में कोहरा बेक़रार रहेगी। वही, यहाँ दिन का  अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने को है। इसके आलावा पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और बर्फबारी की संभावना बनी रही। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। 

ये भी पढ़े ! UP Weather Alert: यूपी में बर्फीली हवा के साथ बरसेगी रिमझिम बारिश, IMD ने जारी किया भारी अलर्ट!