Weather Update Today: दिल्ली-NCR के मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार की सुबह दिल्ली सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्की बूंदाबादी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन के समय बादल छाए रहेंगे। रुक-रुककर कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
वही, देश के कई राज्यों में कई पश्चिमी विक्षोभ आयेंगे जिस वजह से तापमान में अचानक बदलाव देखने को मिलेगा। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण एक्टिव है। जल्द ही पहाड़ों का मौसम बदलेगा, तो चलिए आज के लेटेस्ट मौसम के बारे में जानते है।
दिल्ली-NCR का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री के पार
मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में कमी के आसार हैं। मौसम में उतर-चढ़ाव के मद्देनजर दिल्ली-NCR में रहने वालों को संभलकर रहने की जरूरत है। आने वाले 8 फरवरी तक पारा 9 डिग्री तक गिर सकता है। और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
झारखंड में बदल सकता है मौसम का मिजाज
आज राज्य के लगभग सभी जिलों में दोपहर में कड़ी धूप देखी जाएगी। यहाँ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, शाम में हल्की-हल्की ठंडी हवा चलेगी और मौसम सुहाना रहेगा। हालांकि, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी संभव है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक जा सकता है। ऐसे में रात के वक्त भी हल्की गर्मी का एहसास हो सकता है।
MP में हो सकता है गर्मी का ऐहसास
मौसम विभाग ने दृष्टिकोण जारी करते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। इसके बाद फिर तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट आने के आसार दिख रहे हैं। भोपाल के मौसम के बारे में विभाग ने बताया है कि मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। इस कारण यहां गर्मी महसूस हो सकती है। अचनाक हो रहे मौसम के बदलाव को लेकर लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है।
उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट
मौसम विज्ञानों के अनुसार उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने लगा है, जिसके चलते सर्दी के बाद होने वाली बारिश में गिरावट आई है। इस वजह से तापमान बढ़ रहा है और हिमालय में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों के कारण बर्फ में भी कमी देखी जा रही है। शीतकाल में बर्फबारी कम होने से बद्रीनाथ धाम में भी एक फीट से कम बर्फ नजर आ रही है। मौसम शुष्क बना रहा तो यह बर्फ भी जल्द पिघल जाएगी।
बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम
आज यानी 04 फरवरी को बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में सुबह के समय घने स्तर का कोहरा देखा जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आज से पहाड़ों पर बर्फबारी होने की स्थिति दिख रही है। अगर आज या कल में पहाड़ों पर बर्फबारी होती है। वहां से सर्द हवा बिहार में पहुंचेगी। यहां के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़, टेक न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, फाइनेंस न्यूज़, लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े !
ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page) को फॉलो अवस्य करे !