Weather Update Today: देश की राजधानी में आज यानी 31 जनवरी 2025 को घना कोहरा छाया रह सकता है। वही, मौसम विभाग ने अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का सम्भवना व्यक्त की है। यहाँ का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
वही, बिहार राज्य में पिछले एक सप्ताह से मौसम सुहाना देखने को मिल रहा है। रात और सुबह के समय ठंड का एहसास हो रहा है, लेकिन दिन में धूप का प्रकोप रहता है। लगातार राज्य का औसत तापमान दिन में 20 से 22 डिग्री तक रह रहा है। वही, न्यूनतम तापमान की बात करें तो 7 से 13 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है। तो चलिए अन्य राज्यों के मौसम के बारे में जानते है।
दिल्ली में मौसम ने बदली करवट
दरअसल, दिल्ली-NCR में हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, वायु गुणवत्ता सूचकांक 363 रहा है। वही, कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया।
NCR में गुरुग्राम की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 282 रहा। साथ ही, गाजियाबाद में 245, नोएडा में 238 एक्यूआई रहा। हवा की चाल 10 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। सीपीसीबी के मुताबिक शुक्रवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती है।
बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम
बिहार की राजधानी पटना से खबर आ रही है कि, आने वाले अगले दो दिनों के दौरान राज्य के उत्तरी भागों के एक या दो स्थानों पर घना कुहासा देखने को मिलेगा। वही, राज्य के अन्य बचे जिल में भी सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले चार दिनों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी-वृद्धि का पूर्वानुमान देखने को मिल सकता है।
पहाड़ों इलाकों में बर्फबारी का प्रकोप जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, जैसे-जैसे मैदानी इलाकों में मौसम बदल रहा है। ठीक उसी प्रकार से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला भी हल्का होने लगा है। मौसम विभाग ने कई पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ बारिश की भी संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का संगम देखने को मिल सकता है।
राजस्थान में बढ़ती जा रही शुष्क ठंड
मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन फिलहाल प्रदेशवासियों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। साथ ही, 31 से 2 फरवरी तक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर प्रदेश पर देखने को मिलेगा। इसके असर से 48 घंटे में तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
इन राज्यों में बारिश होने की संभावना
देश के अन्य राज्य कैसे पंजाब, हरियाणा, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी की भी संभावना है। वहीं, सिक्किम, असम और नागालैंड में छिटपुट बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में 24 घंटे बाद दक्षिण तमिलनाडु में बारिश शुरू होने की संभावना है। वहीं, 1 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी भारी बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़े ! Saraswati Puja Banner: सरस्वती पूजा पर बैनर की सुंदरता बढ़ाने के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान!
Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़, टेक न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, फाइनेंस न्यूज़, लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े !
ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page) को फॉलो अवस्य करे !