Weather Update Today (30 January 2025): दिल्ली में आज घने बादल की आशंका, वहीं बिहार में जारी हुआ येलो अलर्ट!

Weather Update Today: मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-NCR में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, आज यहाँ का मौसम शुष्क बना रहेगा और फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। 

वही, एमपी, झारखण्ड समेत अन्य कई राज्यों में भी मौसम मिजाज बदल सकता है। वही, बिहार में पछुआ हवा के कारण रात को अधिक ठंड महसूस हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज गुरुवार को प्रदेश के 15 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बाकी के 23 जिलों में मौसम सामान्य रहने वाला है। तो चलिए अन्य राज्यों के मौसम के बारे में जानते है।  

दिल्ली में काले बादल और बारिश की आशंका 

दिल्ली में भी इस दौरान हल्की बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। 3 से 5 फरवरी के बीच एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तरी पहाड़ों पर पहुंचेगा। इस सिस्टम के साथ ही मैदानी इलाकों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन विकसित होगा। इन दोनों मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से पहाड़ों में अच्छी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश और गरज-चमक देखने को मिलेगी। 

बिहार के कई जिलों में जारी हुआ कोहरे का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बिहार के लगभग 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जिसमे सुपौल, सीवान, सारण, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, अररिया, किशनगंज, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मधेपुरा, पूर्णिया और गोपालगंज शामिल है। साथ ही, मौसम विभाग ने 1 फरवरी के बाद फिर ठंड बढ़ने की संभावना भी जताई है। 

MP का न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री के पार 

मौसम विभाग ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि, 31 जनवरी तक रात का न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है। ऐसे में अगले तीन दिन तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी। आज यानी 30 जनवरी को बारिश के आसार नहीं हैं। लेकिन कुछ जगहों पर ठंडक का अहसास होता रहेगा। हालांकि 31 जनवरी और 1 फरवरी को प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में फिर बादल और बारिश की स्थिति बनने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

इन राज्यों में कोहरे और बारिश का अलर्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। वही, अरुणाचल प्रदेश और असम में बिजली चमकने की भी संभावना है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी भारत में 31 जनवरी से 4 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़े ! Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर जरूर पढ़े ये कविताएं, करीब से महसूस होगा ऋतुराज बसंत!