Weather Update Today (3 February 2025): दिल्ली और यूपी में होगी बारिश, वही देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड का कहर!

Weather Update Today: इन दिनों देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। दिल्ली-NCR में कोहरा बढ़ने लगा है। वही, उत्तर भारत समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 3 फरवरी यानी आज से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे देशभर के 20 राज्यों में बारिश और घना कोहरा देखने को मिलेगा। यूपी-बिहार जैसे राज्यों में 3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से समझते है।  

आज होगी दिल्ली-NCR में बारिश 

दिल्ली-NCR में 3 और 4 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है और आसमान में बादल छाए रहेंगे। यहाँ का अधिकतम तापमान 24 से 27°C और न्यूनतम तापमान 10 से 12°C रहने की संभावना है। IMD के रिपोर्ट की मानें तो, यहाँ पर हल्की ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे सुबह और शाम ठंडक बनी रहेगी। आने वाले 7 फरवरी तक दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंड महसूस होगी। 

बिहार का अधिकतम तापमान 30°C के पार

आज यानी 03 फरवरी को सरस्वती पूजा है। यह शरद ऋतु का आखिरी महीना है। आज पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, और कटिहार जिलों में घने स्तर का कोहरा छाया हुआ है। यहाँ पर दिन का अधिकतम तापमान 30°C के पार पहुंच चुका है। वही, रात का न्यूनतम तापमान भी 15°C को क्रॉस कर चुका है। बसंत ऋतु में तापमान का यह हाल किसानों से लेकर मौसम वैज्ञानिकों के लिए भी चिंता का विषय बन चूका है। 

राजस्थान में जारी हुआ ग्रीन अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो, आज 15 जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि किसी भी जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी नहीं किया है। ग्रीन अलर्ट के जरिए बारिश होने के संकेत दिए गए हैं। तापमान में मामूली गिरावट कल रविवार को भी आई थी और आज सोमवार को फिर से गिरावट आने की संभावना है। हालांकि इन दिनों दिन में गर्मी और रात में सर्दी वाला मौसम बना हुआ है। दिन में तेज धूप खिलने से गर्मी का अहसास होता है और रात्रि के समय सर्द हवाएं ठिठुरने को मजबूर कर रही है। 

पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 3 फरवरी को इस क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, सुबह और रात के समय कोहरे की घनी चादर छा सकती है, जिससे दृश्यता में कमी आ सकती है। ऐसे में, खासकर वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 

ये भी पढ़े ! India vs England, 5th T20I: भारत ने इंग्लैंड को 5वें T20I में 150 रन से हराया, सीरीज 4-1 से भारत के नाम

Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़टेक न्यूज़बॉलीवुड न्यूज़फाइनेंस न्यूज़लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े ! 

ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter PageInstagram Page) को फॉलो अवस्य करे !