Weather Update Today (29 January 2025): दिल्ली में गर्मी के बीच दिखाई दिया ठंड की आहट, यूपी-बिहार में धुप निकलने की सम्भवना!

Weather Update Today: पिछले दिनों के मुकाबले राजधानी के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दिन मंगलवार (29 जनवरी 2025) को सुबह के समय न्यूनतम तापमान गिरकर महज 5.6 डिग्री के स्तर पर पहुंच गया। इसकी वजह से दिल्ली के लोगों को सुबह के समय ठंड की आहट मसहूस हुई। हालांकि सुबह 8 बजे के बाद धूप निकली और दोपहर को गर्मी बढ़ गई।

वही, एमपी, बिहार, झारखण्ड समेत अन्य कई राज्यों में भी मौसम मिजाज बदल सकता है। हालाँकि, पहाड़ों में बर्फबारी के साथ मूसलाधार बारिश होगी तो मैदानी इलाकों में जमकर बादल बरसेंगे। इसके बाद तेजी से तापमान गिरेगा, जिससे कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगा। इसको लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है।  

दिल्ली-NCR में कड़ी धूप में ठंड का ऐहसास 

आज यानी 29 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। सुबह के समय दक्षिण और पूर्वी हवा 4 किलोमीटर प्रति घंटे से कम की गति से चलने की संभावना है। सुबह में हल्का कोहरा छाने रहने का अनुमान है। वही, दोपहर में हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर दक्षिण-पूर्व से 8-10 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। आजका अधिकतम और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 3 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 

बिहार का न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस के पार 

पटना मौसम केंद्र के अनुसार इस हफ्ते दो पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम हिमालय के क्षेत्रों को प्रभावित करने की सम्भावना है। पहला आज 29 जनवरी को और दूसरा 01 फरवरी से एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। 

फिलहाल के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों तक आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। वही, 30 जनवरी 2025 दिन गुरुवार को कई राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 

आज यूपी में मौसम रहेगा साफ़ 

प्रदेश में 29 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी के तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं पर घना से अत्यधिक घना कोहरा छाने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को गोरखपुर, संतकबीरनगर, और बलरामपुर में घना से अत्यधिक घना कोहरा छाने की संभावना है। 

वहीं, 30 जनवरी को मौसम साफ रहने के साथ ही तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाने की संभावना है। प्रदेश में तापमान की बात करें तो इटावा और बुलंदशहर में 6℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है, जबकि फुरसत गंज में 6.4℃, अयोध्या में 6.5℃ और कानपुर शहर में 6.6℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी बांग्लादेश पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 29 जनवरी को, अरुणाचल प्रदेश में 29-30 जनवरी के दौरान बारिश होने के आसार हैं। अरुणाचल प्रदेश में 30 जनवरी को भारी बारिश के साथ ओले भी गिरेंगे।

ये भी पढ़े ! Monalisa Interview: मोनालिसा के ऊपर है 30 हजार का कर्ज, घर के खर्चो के लिए पहुंची थी महाकुंभ!