Weather Update Today: हालाँकि, फरवरी में ही दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का एहसास होने लगा है। हाल के दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे दोपहर की तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। वही, यूपी बिहार समेत कई अन्य राज्यों में ठंड में कमी का सिलसिला जारी है। लेकिन इधर कुछ दिनों से तेज हवा चलने से मौसम में हल्की ठंड बढ़ी है।
यहाँ पर तेज धूप के कारण हवा का ज्यादा असर नहीं दिखाई पड़ रहा है। अगले दो दिनों तक प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही आने वाली 15 तारीख से प्रदेश में रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर कोहरे का असर भी दिख सकता है, तो चलिए जानते है कि आज आपके शहर में मौसम कैसा रहने वाला है।
दिल्ली-NCR में 28 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा अधिकतम तापमान
IMD के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। हालांकि, उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में मौसम थोड़ा बदल सकता है, जबकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) तो बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 0.4 डिग्री कम था। वहीं, अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि दिनभर आसमान साफ रहेगा और पश्चिम से तेज हवाएं चल सकती हैं।
यूपी में जारी हुआ तेज हवा का अलर्ट
आज यानी 13 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। इसी तरह 14 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा चलने के आसार भी जताए गए हैं।
बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम
बिहार में सर्दियों की जल्द विदाई होने वाली है। फरवरी में ठंड का नामोनिशान नहीं है। यहां फरवरी में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है।
अहमदाबाद में शुष्क रहेगा आज का मौसम
रिपोर्ट की मानें तो, 12 फरवरी को अहमदाबाद में बारिश का कोई आसार नहीं है। दिन का तापमान कुछ गर्म रहेगा. दिन में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस के करीब हो सकता है। वहीं आर्द्रता करीब 38 प्रतिशत होगी। इसके अलावा हवा करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़, टेक न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, फाइनेंस न्यूज़, लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े !
ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page) को फॉलो अवस्य करे !