Weather Update Today (1 February 2025): दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें IMD की लेटेस्ट रिपोर्ट!

Weather Update Today: देश के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में सुबह और रात के समय कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों के लिए समस्याएं बन रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम समेत कई राज्यों में घने कोहरे की संभावना जताई है। साथ ही, तमिलनाडु और  पुडुचेरी समेत कुछ राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। तो चलिए दिल्ली समेत अन्य कई राज्यों के मौसम के बारे में जानते है।  

दिल्ली-NCR में घना कोहरा और भारी बारिश की आशंका 

मौसम विभाग ने अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा व कुछ स्थानों पर सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। यहाँ का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के करीब दर्ज हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड व रिज में न्यूनतम तापमान सबसे कम 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से गुरुवार (30 जनवरी) की शाम जारी रिपोर्ट के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान राज्य के उत्तरी भागों के एक या दो स्थानों पर घना कुहासा छाने की उम्मीद जताई जा रही है। वही, राज्य के शेष भागों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले चार दिनों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी-वृद्धि का पूर्वानुमान है। 

MP में जारी है पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट 

मौसम विभाग के मुताबिक, 1 फरवरी से प्रदेश में एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। हालांकि, इसका असर तापमान में देखने जरूर मिलेगा, जिससे दिन और रात के तापमान में उछाल देखा जा सकता है। वहीं बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है। ऐसे में रात के समय ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि, इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। 

झारखंड में आज पूरा दिन रहेगा शुष्क 

झारखंड की राजधानी रांची में आज का मौसम शुष्क ही रहेगा। लेकिन, दोपहर में धूप खिलेगी, आसमान साफ रहेगा। इससे लोगों को दोपहर में स्वेटर की शायद जरूरत न पड़े, क्योंकि कनकनी हवा भी चलने की संभावना नहीं है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी उछाल से शाम में लोगों को इतनी ठंड महसूस नहीं होगी। 

ये भी पढ़े ! Bank Holidays: फरवरी में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, RRB ने जारी किया बैंक हॉलिडे लिस्ट!

Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़टेक न्यूज़बॉलीवुड न्यूज़फाइनेंस न्यूज़लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े ! 

ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter PageInstagram Page) को फॉलो अवस्य करे !