MP Weather Today: मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से करारा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। एमपी में ठंड का एक और दौर शुरू हो चूका है। शनिवार-रविवार की पूरी रात सबसे ठंडा शहडोल रहा यहां का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार को सुबह 20 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया रहा। प्रदेश का लगभग आधा हिस्सा कोहरे से ढंक रहा है।
इतना ही नहीं, यहाँ बर्फीली हवाओं ने मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। वही, बीते दिन शनिवार को बादल, कोहरा और सर्द हवाओं की वजह से राज्य के 14 शहर शीतलहर की चपेट में रहे। इसके आलावा अन्य 24 जिलों में कोहरा पर छाया रहा है, इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों में कोल्ड डे अलर्ट को जारी कर दिया है।
बर्फीली हवाओं से रात में ठंड का भारी असर
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि, बर्फीली हवा की वजह से प्रदेश के कई इलाकों में ठंड का भारी असर देखने को मिला है। खासतौर पर पूर्वी क्षेत्रो में रात के तापमान में भारी गिरावट हो रही है। रविवार को जेट स्ट्रीम हवा 240 किमी प्रतिघंटा से चली, जिसके वजह से प्रदेश में ठंड काफी हद तक बढ़ चूका है।
30°C पार पहुंचा प्रदेश का तापमान
प्रदेश में इन दिनों बर्फीली हवाओं की वजह से दिन के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। वहीं, बीते दिन रविवार को तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गई है। यहाँ दिन में सबसे अधिक तापमान खंडवा में 30.1 डिग्री दर्ज किया गया। और खरगौन में 30 डिग्री, मंडला 29.5 डिग्री, गुना 29.4, उज्जैन 29.2 डिग्री, इंदौर 28.8 डिग्री, रतलाम 28.2 डिग्री, नर्मदापुरम 27.7 डिग्री, शिवपुर 27.2 डिग्री, भोपाल 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान और UP में 0.8 डिग्री पहुंचा तापमान
MP के बाद राजस्थान और उत्तर प्रदेश के तापमान में भी गिरावट लगातार जारी है। हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री तक पहुंच गया है। वही, UP के कई जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई। कोहरे के चलते कानपुर में 36 और आगरा में 10 ट्रेनें लेट आईं। यहां ठंड के कारण कानपुर, मेरठ, आगरा और वाराणसी में 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए।
ये भी पढ़े ! Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के इन इलाकों में आज जारी हुआ कोल्ड डे का अलर्ट, जानिए आज का मौसम!