Monalisa in Kumbh: जाने नीली आंख वाली वायरल गर्ल मोनालिसा को क्यों छोड़ना पड़ा महाकुंभ!

Monalisa in Kumbh: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अलग ही महाकुंभ वायरल होता हुआ नज़र आ रहा है। दरअसल, इस महाकुंभ में MP की रहने वाली मोनालिसा, जिसकी खूबसूरत गर्दन और दाएं हाथ में बड़ी-बड़ी रद्राक्ष की मालाएं देख लोगो की निगाहे नहीं हट रही। MP के इंदौर से आई दिलकश आंखों वाली ये लड़की आखिर क्यों महाकुंभ मेला छोड़ अपने घर वापस लौट गई। 

जमकर वायरल हो रही नीली आखों वाली लड़की 

दअरसल, संगम में पाप धोने गए तमाम युवा श्रद्धालु मेले में अपने आराध्य महामंडलेश्वर की जगह मोनालिसा की चरणरज छूने को व्याकुल हो रहे हैं। यहाँ, मीडिया से लेकर रील बनाने वाले क्रिएटर हर कोई रील बनाने के लिए बेक़रार हैं। माला बेचने वाले इंदौर के इस भोसले परिवार ने अपनी नीली भूरी आंखों वाली लड़की का नाम 16वीं सदी के लिओनार्दो दा विंची की विश्व प्रसिद्ध पेंटिंग मोनालिसा के नाम पर रखा होगा, जिसके वजह से यह मुस्कुराती कम और हंसती ज्यादा है।

लोगों ने दी मोनालिसा को उठा लेने की धमकी

मोनालिसा एक मीडिया रिपोर्ट के माध्यम से कहती है कि, उसके बाहर निकलते ही लोग उन्हें घेर लेते हैं। कई लोगों ने उसे महाकुंभ से उठा लेने की धमकी दी है। इतना ही नहीं, लोग उसके साथ फोटो क्लिक कराने और वीडियो बनवाने की कोशिश भी कर रहे है, जिससे उसकी कमाई पर बुरा असर पड़ रहा था। वर्तमान समय में उनका पूरा परिवार कर्ज में है। 

महाकुंभ छोड़ वापस घर लौट गई मोनालिसा

दरअसल, रील बनाने वाले से लेकर मीडिया वाले हर कोई उन्हें परेशान करते रहते थे। इतना ही नहीं उनसे कई तरह के सवाल-जवाब भी किये जा रह थे। जैसे कि,  ‘अच्छा पढ़ाई लिखाई कहां तक किए?’ मोनालिसा शर्माती है- ‘नहीं किए। हमें यही अच्छा लगता है। ज्यादा पढ़े लिखे बेवकूफ होते हैं अनपढ़ गंवारों से।’ मोनालिसा और बगल में खड़ी उसकी सहेली खिलखिला कर हंसने लगती हैं। इंटरव्यू लेने वाला झेंप जाता है। खबर आ रही है कि मोनालिसा अब अपने घर को वापस लौट गई है। 

मोनालिसा के पिता घबराये हुए नज़र आये 

हालाँकि, मोनालिसा की बहने अभी भी महाकुंभ मेले में माला बेचतीं नजर आ रहीं हैं। बहन ने जानकारी देते हुए कहा कि, मोनालिसा के पीछे-पीछे लोग दौड़ने लगते थे। वह जहां-जहां जाती थी लोग उसका पीछा करते थे। इस वजह से उनका कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हो गया था। हमारे पिता ने उसे वापस मध्यप्रदेश अपने घर भेज दिया है।

ये भी पढ़े ! MahaKumbh Fire: महाकुंभ मेले में कैसे लगी आग ?, सामने आई ये महत्वपूर्ण वजह!