जाने कौन है अमेरिका के उपराष्ट्रपति Jd Vance की पत्नी Usha Vance? भारत से है खास तालुख … 

अमेरिकी के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति Jd Vance की पत्नी Usha Vance काफी चर्चा में है,और हो भी क्यों नहीं क्यूंकि Usha Vance भारतीय मूल की हैं, जो कि अमेरिका में भारतीय समुदाय के लिए गर्व का विषय है। तो चलिए जानते है Usha Vance क बारे रोचक बाते। …  

कौन है Usha Vance? 

Usha Vance भारतीय (आंध्र प्रदेश) मूल की हैं, जो अपने माता पिता के साथ दशकों पहले संयुक्त राज्य अमेरिका में बस गयी थी। उषा का पालन-पोषण कैलिफ़ोर्निया के सैन डिएगो के एक उपनगर में हुआ। उन्होंने येल विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि ली। इसके बाद, उन्होंने येल लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई पूरी की।

व्यावसायिक करियर

Usha Vance ने अपने कानूनी करियर में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्होंने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स और न्यायाधीश ब्रेट कवानौघ के लिए क्लर्क के रूप में कार्य भी किया है। वर्तमान में, वह एक राष्ट्रीय लॉ फर्म में वकील के रूप में कार्यरत हैं।

Jd Vance से मुलाकात और वैवाहिक जीवन

Usha Vance और Jd Vance की पहली मुलाकात येल लॉ स्कूल में हुई थी, जहाँ से उनकी दोस्ती और फिर प्रेम संबंध विकसित हुआ। दोनों ने 2014 में केंटकी में विवाह किया था, जिसमें हिंदू रीति-रिवाजों का पालन किया गया था। वर्तमान में, उनके तीन बच्चे हैं, दो बेटे, इवान और विवेक, और एक बेटी, मीराबेल।

राजनीतिक समर्थन

Usha Vance अपने पति Jd Vance के राजनीतिक करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आ रही हैं। 2022 में ओहायो सीनेट सीट के लिए Jd Vance के चुनाव अभियान के दौरान उषा ने सक्रिय समर्थन प्रदान किया। जेडी वेंस ने अपने शुरुआती करियर में मार्गदर्शन के लिए उषा को श्रेय दिया है।

भारतीय संस्कृति से खास लगाव 

Usha Chilukuri Vance भारतीय मूल्यों और संस्कृति से गहरा जुड़ाव रखती हैं। उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई, और वह अपने परिवार के साथ भारतीय परंपराओं का पालन करती हैं। यह लगाव भारतीय समुदाय के लिए गर्व का विषय है।

Usha Chilukuri Vance का जीवन और करियर भारतीय मूल के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो विश्व मंच पर अपनी पहचान बना चुकी हैं।

ये भी पढ़े ! Donald Trump Swearing Ceremony Today:  डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के लिए इन हस्तियों को मिला न्योता, देखे पूरी लिस्ट!