Bihar Weather Alert: बिहार राज्य में मौसम ने लोगों को एकदम से गुमराह करके रखा है। 1 जनवरी 2025 से लोगों का सामना कड़ाके की ठंड से हुआ है। इसके बाद एक-दो दिन की धूप से लगा कि बस ठंड अब कुछ दिन की मेहरबान है। राजधानी पटना की बात करे तो बीते दिन शुक्रवार की सुबह लोगों का सामना कोहरे से हुआ। तो चलिए जानते है मौसम विभाग का येलो अलर्ट के बारे में।
मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज्य के पटना समेत 23 जिलों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में कोल्ड डे को लेकर यलो अलर्ट को जारी किया गया है। बताया जा रहा है कड़ाके ठण्ड का यह कहर अगले 2 से 3 दिनों तक भारी नुकसान पहुंचा सकता है।
2025 की ठंड ने बढ़ाई लोगो की उलझन
हालाँकि, कई रिपोर्ट में दावा किया जा चूका है कि जनवरी 2025 की शुरुआत से ही बिहार में कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है। कुछ दिनों की हल्की धूप से राहत मिलने का आभास हुआ, लेकिन ठंड ने फिर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.6°C दर्ज किया गया, जो गुरुवार के 18°C से थोड़ा अधिक था। ऐसा माना जा रहा है कि, इसबार कोहरा सबसे ज्यादा रहने वाला है।
कोहरे के मौसम में कब होगी सुधार
दरअसल, पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्र पर एक चक्रवातीय परिसंचरण पश्चिमी विक्षोभ के रूप में औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बना हुआ है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी ट्रफ के रूप में देखा जा सकता है, पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन यानी 20 जनवरी तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में शीत दिवस यानी कोल्ड डे जैसी स्थिती बनी रह सकती है।
आज का पूर्वानुमान
बिहार राज्य के लगभग 25 जिलों में आज कोल्ड डे की स्थिति रहने की उम्मीद है, जिनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, और गया जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं। दिन का अधिकतम तापमान 20°C से 24°C और न्यूनतम तापमान 8°C से 12°C के बीच रहेगा।
ये भी पढ़े ! Republic Day 2025: परेड के लिए ऐसे करें टिकट बुक, मोबाइल ऐप बनेगा सबसे अच्छा सहारा!