Petrol Diesel Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव तो 76.19 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है तो क्रूड का भाव 73.80 डॉलर प्रति बैरल है। इस बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट कर दी हैं। हालांकि, ज्यादातर शहरों में कीमतें स्थिर हैं। लेकिन कुछ जगहों पर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। देश के 4 महानगरों में से सिर्फ चेन्नई में ईंधन के दाम बढ़े हैं। तो चलिए अन्य कई राज्यों के पेट्रोल-डीजल के दामों के बारे में जानते है।
इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल के दाम
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज नोएडा में पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 94.71 रुपए और डीजल 20 पैसे कम होकर 87.81 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं गुड़गांव में पेट्रोल 06 पैैसे बढ़कर 95.04 रुपए और डीजल 05 पैसे महंगा होकर 87.90 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 18 पैसे बढ़कर 107.48 रुपए और डीजल 30 पैसे महंगा होकर 96.48 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं भुवनेश्वर में पेट्रोल और डीजल 04-4 पैसे बढ़कर क्रमश: 100.97 रुपए और 92.55 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
देश के 4 महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है। यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए देने पड़ेंगे।
जानिए अपने शहरों के पेट्रोल और डीजल की कीमत
अगर आप भी भारत के अलग-अलग हिस्सों से आते है, तो यहाँ आपको सभी राज्यों और शहरों का लेटेस्ट पेट्रोल-डीजल के कीमत की जानकारी मिल जाएगी।
शहर (City) | पेट्रोल (Petrol) | डीजल (Diesel) |
दिल्ली | 94.77 | 87.67 |
मुंबई | 103.44 | 89.97 |
कोलकाता | 104.95 | 91.82 |
चेन्नई | 101.03 | 92.39 |
बेंगलुरु | 102.86 | 88.94 |
लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
नोएडा | 94.87 | 88.01 |
गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
पटना | 105.18 | 92.04 |
हर सुबह 6 बजे जारी होता है पेट्रोल-डीजल का नया अपडेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। शायद यही वजह है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़, टेक न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, फाइनेंस न्यूज़, लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े !
ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page) को फॉलो अवस्य करे !