Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इसी बीच अब भारत में आज 29 जनवरी के लिए सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है, तो कुछ जगहों पर इनके दाम सस्ते हुए हैं। वहीं, कई राज्यों में आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तो चलिए जानते है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम क्या है।
इंटरनेशनल मार्केट में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम
इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 77.42 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि WTI क्रूड 73.76 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, भारत की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल 94.7 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 103.50 रुपये और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा कोलकाता पेट्रोल 105.01 रुपये और डीजल 91.82 रुपये प्रति लीटर तो चेन्नई में पेट्रोल 100.90 रुपये और डीजल 92.48 रुपये प्रति लीटर है।
देश के इन 4 महानगरों में क्या है डीजल के कीमत
देश की राजधानी नई दिल्ली में आज डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर है। सपनो का शहर मुंबई में डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में डीजल की कीमत 92.44 रुपये प्रति लीटर है।
जानिएा अपने शहरों के पेट्रोल और डीजल की कीमत
अगर आप भी भारत के अलग-अलग हिस्सों से आते है, तो यहाँ आपको सभी राज्यों और शहरों का लेटेस्ट पेट्रोल-डीजल के कीमत की जानकारी मिल जाएगी।
शहर (City) | पेट्रोल (Petrol) | डीजल (Diesel) |
दिल्ली | 94.77 | 87.67 |
मुंबई | 103.44 | 89.97 |
कोलकाता | 104.95 | 91.82 |
चेन्नई | 101.03 | 92.39 |
बेंगलुरु | 102.86 | 88.94 |
लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
नोएडा | 94.87 | 88.01 |
गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
पटना | 105.18 | 92.04 |
SMS के जरिये कैसे चेक करे अपने शहर का पेट्रोल-डीजल का ताज़ा रेट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं। आप अपने फोन से SMS के जरिए भी रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। इसके बाद आप अपने शहर के पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट कीमत के बारे में जान जायेंगे।