Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश कर दिया है।। बजट 2025 में रक्षा मद में 6.81 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। पिछले बजट के मुकाबले इसमें मामूली बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को घोषित बजट में वित्त मंत्री ने 6,81,210 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। पिछले साल यह आंकड़ा 6,21,940 करोड़ रुपये था।
बजट में कुल रक्षा पूंजीगत व्यय 1,92,387 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। इसमें राजस्व व्यय 4,88,822 करोड़ रुपये रखा गया है, जिसमें पेंशन के लिए 1,60,795 करोड़ रुपये शामिल हैं। पूंजीगत व्यय के तहत, विमान और एयरो इंजन के लिए 48,614 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं, जबकि नौसेना बेड़े के लिए 24,390 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। अन्य उपकरणों की खरीद के लिए 63,099 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है।
आजादी के बाद रक्षा क्षेत्र पर खर्च कितना बढ़ा
आजादी के बाद देश का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को आरके शनमुघम चेट्टी ने पेश किया था। इस बजट का कुल आकार यानी कुल खर्च का अनुमान ₹197.39 करोड़ था। इस बजट में सबसे अधिक आवंटन रक्षा क्षेत्र के लिए ही किया गया था।
स्वतंत्र भारत के पहले बजट में 92.74 करोड़ रुपए यानी 46% सिर्फ रक्षा सेवाओं पर खर्च किए जाने की बात कही गई थी। इसके बाद मोदी सरकार के सत्ता में आने से पहले यानी 2013-14 के बजट में रक्षा क्षेत्र पर 2,03,672 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया था। मोदी सरकार के पिछले बजट यानी 2024-25 तक रक्षा बजट का आकार 2013-14 की तुलना में दोगुने से भी अधिक हो गया है।
ये भी पढ़े ! जाने Budget 2025 में क्या हुआ सस्ता? और क्या महंगा?, देखें पूरी लिस्ट!
पहले नंबर पर अमेरिका, चौथे पर भारत
ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में रक्षा बजट के मामले में संयुक्त राज्य अमेरिका सबसे आगे रहा। अमेरिका का रक्षा बजट 895 बिलियन डॉलर रहा। जो उसकी GDP का 3.4% है। वहीं दूसरे स्थान पर चीन है, जिसका रक्षा बजट 266 बिलियन डॉलर था, ये उसकी GDP का 1.7% है। तीसरे नंबर पर रूस है।
2024 में इसका रक्षा बजट 126 बिलियन डॉलर था, जो उसकी GDP का 5.9% है। वहीं चौथे नंबर पर भारत है। 2024 में भारत का रक्षा बजट 75 बिलियन डॉलर का था। जो इसकी GDP के 2.4 प्रतिशत के आसपास था। भारत के बाद पांचवा नंबर सऊदी अरब का है। इसका बजट 2024 में 74 बिलियन डॉलर था। ये इसकी GDP का सबसे ज्यादा 7.1% है। इसके बाद यूके, जापान, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और यूक्रेन टॉप 10 में हैं।
भारतीय डिफेंस को पिछले साल कितना मिला था बजट
सरकार ने 2024-25 के लिए रक्षा बजट का हिस्सा 2023-24 (संशोधित) में 4,55,897 करोड़ रुपये से घटाकर 4,54,773 करोड़ रुपये कर दिया था। जबकि 2023-24 में बजट अनुमान 4,32,720 करोड़ रुपये था। रक्षा बजट 2024 के लिए 6,21,940 करोड़ रुपये निर्धारित था, जिसमें निर्धारित राजस्व खर्च (रेवेन्यू) 4,39,700 करोड़ रुपये, पूंजीगत खर्च (कैपिटल एक्सपेंडिचर) 1,82,240 करोड़ रुपये रहा।
फरवरी में जारी किए गए अंतरिम बजट के कुल आवंटन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अंतरिम बजट से पूंजीगत परिव्यय में केवल 10,000 करोड़ की वृद्धि हुई है। वैसे तो केवल रक्षा क्षेत्र में पूंजीगत बजट में ही बढ़ोतरी हुई है।
ये भी पढ़े ! Budget 2025: भारत सरकार ने बढ़ाया रक्षा बजट, जानें डिफेंस पर कितना करेगी खर्च!
Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़, टेक न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, फाइनेंस न्यूज़, लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े !
ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page) को फॉलो अवस्य करे !