नहीं रहे ‘शिव शक्ति’ फेम योगेश महाजन, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन!

Yogesh Mahajan: टीवी इंडस्ट्री की ओर से बेहद दुखद खबर सुनने को आ रही है। दरअसल, ‘शिव शक्ति- तब त्याग तांडव’ फेम एक्टर योगेश महाजन का दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उन्होंने इस शो में गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभाया था। बीते दिन रविवार, 19 जनवरी 2025 को उन्होंने अंतिम सांस ली। इसके पहले अभी 23 साल के एक टीवी एक्टर अमन जायसवाल की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी और अब इस घटना के बाद टीवी जगत में शोक का माहौल है। तो आइये इसके बारे में जानते है। 

कैसे हुई योगेश महाजन की मौत 

दरअसल, योगेश महाजन के निधन की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि, हार्ट अटैक से योगेश की जान गई है। इसके बाद योगेश महाजन के यूं अचानक हुए निधन से फैंस और उनके चाहने वालों को भरोसा नहीं हो रहा है। लेकिन, यही सच है कि योगेश महाजन अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। रिपोेर्ट की मानें तो एक्टर का निधन उनके फ्लैट पर ही हुआ है।

सदमें में है योगेश का पूरा परिवार 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मृतक योगेश का एक सात साल का बेटा भी है। एक्टर के निधन से उनकी पत्नी पूरी तरह से टूट गई हैं साथ ही उनके नन्हे बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है। आज सुबह 20 जनवरी को गोरारी-2 श्मशान भूमि प्रगति हाई स्कूल के पास बोरिवली वेस्ट मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूरे फिल्म इंडस्ट्री में योगेश ने अपने दम पर पहचान बनाई थी। वो एक किसान परिवार से थे और टीवी शो ‘शिव शक्ति-तप, त्याग, तांडव’ में शुक्राचार्य की भूमिका में नजर आ रहे थे। 

कहा के रहने वाले थे योगेश महाजन 

योगेश महाजन जलगांव के रहने वाले थे, जिनका जन्म सितंबर 1976 में एक किसान परिवार में हुआ था। अभिनय में कोई गॉडफादर ना होने पर भी योगेश ने अपनी मेहनत और पूरी लगन के दमपर अपनी पहचान मराठी, हिंदी और भोजपुरी सिनेमा में बनाई। इतना ही की मनोरंजन जगत से पहले वह भारतीय सेना में थे।

ये भी पढ़े ! RG Kar Case: कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर को मिला इंसाफ, आरोपी संजय रॉय को उम्रकैद की सजा!