देश की जानी-मानी ऑटो मोटर्स कंपनी टाटा ने अपनी मोस्ट अवेटेड कार Tata Sierra से पर्दा हटा दिया। आज Sierra ICE वर्जन को रिवील कर दिया गया है। इसके साथ ही पहली बार लोगों को इसकी झलक देखने को मिली है। रिपोर्ट की मानें तो Tata Sierra में Premium sound system के साथ ADAS मिल सकता है।
इसके साथ ही इसमें 3 screens वाला Dashboard मिलने की भी उम्मीद है। इसके इंटीरियर में सबसे ज्यादा तीन स्क्रीन लग्जरी गाड़ियों में मिलती है। अगर टाटा इस कार में वाकई में 3 स्क्रीन देती है तो ये ग्राहकों के लिए एक खास तोहफा साबित होगा, तो चलिए इसके स्मार्ट फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।
Tata Sierra के डिजाइन
टाटा सिएरा ICE कॉन्सेप्ट का फ्रंट काफी दमदार है। इसे EV वर्जन के मॉडर्न एलिमेंट जैसे कि कनेक्टेड LED DRLs को बरकरार रखा गया है। यह ICE वर्जन है, इसमें ग्रिल और चंकी बंपर के साथ-साथ फ्रंट-एंड को काफी प्रेजेंस मिलती है। सिएरा ICE की साइड प्रोफाइल, जो कि बेस मॉडल की खासियत है, इसे एक दमदार लुक देने के लिए बॉडी क्लैडिंग के साथ एक सीधा डिज़ाइन दिया गया है।
Tata Sierra के पवार और इंजन
TATA Sierra के इंजन को लेकर खबरें भी आ रही हैं कि, इसमें 1.5-litre 4-cylinder turbo Petrol इंजन मिल सकता है। इसके साथ ही 2-litre 4-cylinder डीजल इंजन मिल सकता है। ये कार 170 PS की पावर दे सकती है। वहीं, पेट्रोल पर 280 Nm की टॉर्क वहीं, डीजल पर 350 Nm की टॉर्क दे सकती है। इसमें 6-speed MT, 7-speed DCT ट्रांसमिशन को जोड़ा जा सकता है।
Tata Sierra के अन्य फीचर्स
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में Tata Sierra को लांच किया गया है। लेकिन, इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में अच्छे से खुलासा नहीं किया गया है। इस नई Tata Sierra SUV पुरानी मॉडल से बिलकुल अलग है। इसके इंटीरियर्स में सेफ्टी के लिए ADAS, 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा, इसमें तीन स्क्रीन वाला डैशबोर्ड मिलने की उम्मीद है, जिसमें एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पैसेंजर के लिए एक डिस्प्ले शामिल हो सकता है।
Tata Sierra की कीमत
टाटा के इस SUV की कीमत की बात करे तो फिलहाल टाटा सिएरा को लगभग 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध किया जा सकता है। हालाँकि, कंपनी ने इसकी कीमत को लेकर अच्छे से खुलासा नहीं किया है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक, वीडब्ल्यू ताइगुन, मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट और एमजी एस्टोर जैसी कॉम्पैक्ट SUV से होगा।
ये भी पढ़े ! TATA Sierra EV: जल्द होगी TATA की नई SUV की एंट्री, धाकड़ फीचर्स के साथ मिलेगा 500km की रेंज!