Budget 2025: भारत सरकार ने बढ़ाया रक्षा बजट, जानें डिफेंस पर कितना करेगी खर्च!

Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार 1 फरवरी 2025 को लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश कर दिया है। इस बजट में युवाओं, महिलाओं, शिक्षा-स्वास्थ्य समेत विभिन्न क्षेत्रों के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं। बजट 2025 में रक्षा क्षेत्र के लिए भी बड़ा आवंटन किया गया है। केंद्रीय बजट 2025 में भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए 6.8 लाख करोड़ रुपये के बजट का ऐलान किया गया है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

बजट में रक्षा क्षेत्र का शेयर कम

हालांकि कुल बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए खर्च का शेयर कम हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2014-15 में रक्षा क्षेत्र को कुल बजट का 17 प्रतिशत हिस्सा मिला था। इसी तरह 2016-17 में 17.8 प्रतिशत मिला था। लेकिन 2024-25 में ये कम होकर करीब 13 फीसदी रह गया। इसी तरह पिछले बजट में रक्षा क्षेत्र को जीडीपी शेयर के अनुपात में कम हिस्सा मिला था। जहां 2020-21 में रक्षा क्षेत्र को जीडीपी का 2.4 फीसदी हिस्सा मिला था, वहीं 2024-25 में ये घटकर 1.92 प्रतिशत रह गया है। 

ये भी पढ़े ! Budget 2025: मिडिल क्लास से किसान तक, इस बजट में किसको क्या मिला, जानें विस्तार से!

यहां समझें डिफेंस का पूरा बजट 

केंद्रीय बजट 2025-26 में रक्षा मंत्रालय के लिए रिकॉर्ड 6.81 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया गया है। इसमें 9.53% की वृद्धि हुई है। सशस्त्र बलों के पूंजीगत बजट के तहत 1.80 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। बजट में सेना का आधुनिकीकरण एक प्रमुख फोकस क्षेत्र है। घरेलू उद्योगों से खरीद के लिए 1.12 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

रक्षा पेंशन के लिए आवंटन में 14% की वृद्धि की गई है। ECHS के लिए 8,317 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। रक्षा अनुसंधान एवं विकास बजट में 12% की बढ़ोतरी की गई है। ICG के कैपिटल बजट में 43% की महत्वपूर्ण बढ़त हुई है। कैपिटल हेड के तहत बीआरओ को 7,146 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 

साल 2024 में कितना था बजट 

बजट 2024 में भारत के रक्षा मंत्रालय को 6.21 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। ये राशि वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में 4.79 प्रतिशत ज्यादा थी। तब कुल 5.94 लाख करोड़ रुपये बजट का आवंटन किया गया था। यानी कि इस बार साल 2025 के बजट में रक्षा क्षेत्र के हिस्से में करीब 60 हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

ये भी पढ़े ! Budget 2025 Highlights: 12 लाख तक की इनकम अब टैक्स फ्री, मोदी सरकार ने किये ये बदलाव!

Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़टेक न्यूज़बॉलीवुड न्यूज़फाइनेंस न्यूज़लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े ! 

ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter PageInstagram Page) को फॉलो अवस्य करे !