Ganesh Jayanti 2025: शिव गौरी पुत्र भगवान गणेश को समर्पित गणेश जंयती हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। गणेश जंयती हर साल माघ माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह जंयती कल 1 फरवरी 2025 दिन शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन को देशभर में विभिन्न नामों से जाना जाता है, जैसे- गणेश जयंती, माघ विनायक चतुर्थी, तिल कुंड चतुर्थी और वरद चतुर्थी। हिंदू धर्म में गणेश जयंती का विशेष महत्व बताया गया है।
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति को बुद्धि, बल और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, इस दिन कुछ ज्योतिष उपाय करने से जीवन से तमाम समस्याओं का अंत हो जाता है और संतान प्राप्ति के योग बनते है। तो चलिए इसके पूजा विधि और खास उपाय के बारे में जानते है।
गणेश जयंती 2025 की तारीख और पूजा मुहूर्त
इस साल माघ माह की शुक्ल चतुर्थी तिथि का प्रारम्भ 1 फरवरी 2025 को सुबह 11:38 बजे से होगा और समापन 2 फरवरी 2025 को सुबह 09:14 बजे होगा। ऐसे में 1 फरवरी को ही गणेश जयंती का उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान गणेश पूजा शुभ मुहूर्त सुबह 11:38 बजे से 01:40 बजे तक रहेगा। यानी पूजा के लिए कुल 02 घण्टे 02 मिनट का समय मिलेगा।

गणेश जयंती का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है। वे बुद्धि, समृद्धि और विघ्न-विनाशक के रूप में पूजे जाते हैं। माना जाता है कि गणेश जयंती के दिन विधि-विधान से पूजा करने और व्रत रखने से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही उनके जीवन से सभी प्रकार की बाधाएं दूर हो जाती हैं। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से मानसिक शांति, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़े ! Maghi Purnima 2025: फरवरी में इस दिन मनाई जाएगी माघी पूर्णिमा, जानें स्नान-दान करने का शुभ मुहूर्त!
संतान प्राप्ति के लिए गणेश जयंती पर कौनसे उपाय करें
खिचड़ी का दान
भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए जयंती के दिन मूंग की दाल में चावल मिलाकर दान करें। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
हल्दी का उपाय
भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए हल्दी भी अर्पित कर सकते हैं। माना जाता है कि गणपति को हल्दी चढ़ाने से वह अति प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इसलिए इस दिन भगवान गणेश को हल्दी चढ़ाना न भूलें।
चढ़ाएं दूर्वा
भगवान गणेश को दूर्वा अति प्रिय है। इसलिए, गणेश जयंती के दिन भगवान गणेश तो 11 या 21 जोड़ी में दूर्वा जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से जीवन के हर कष्ट से छुटकारा मिलेगा।
संतान सुख के लिए रखें बाल गणेश
जो लोग बप्पा के सामने संतान सुख के लिए अर्जी लगाना चाहते हैं। उन्हें अपने घर में बाल गणेश की प्रतिमा या उनकी तस्वीर रखकर पूजा-अर्चना करनी चाहिए। नियमित बाल गणेश के पूजन-अर्चन से संतान-प्राप्ति में आने वाली सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही बुद्धिमान, स्वस्थ्य संतान की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़े ! Bhishma Ashtami 2025: कब और क्यों मनाई जाती है भीष्म अष्टमी?, जानें इसे मनाने की वजह!
Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़, टेक न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, फाइनेंस न्यूज़, लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े !
ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page) को फॉलो अवस्य करे !