Budget 2025 Time: कब और कितने बजे देख सकेंगे निर्मला सीतारमण की बजट भाषण, कितनी है शिक्षा और रोजगार की उम्मीदें!

Budget 2025 Time:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2025 लांच करेंगी। यह मंत्री का लगातार आठवां बजट होगा और मोदी 3.0 सरकार का दूसरा फुल बजट होगा। बजट सेशन 31 जनवरी, 2025 को शुरू हो गया है, जिसमें वित्त मंत्री संसद के समक्ष आर्थिक सर्वे पेश कर चुकी हैं। 

यह सर्वे मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) द्वारा तैयार किया जाता है और इसे चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था का रिपोर्ट कार्ड माना जाता है। इस बीच आज बजट सुबह 11 बजे संसद में लांच किया जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि बजट के दिन वित्त मंत्री का कार्यक्रम क्या रहेगा।

बजट 2025 का तारीख और टाइम

बजट 2025 को 1 फरवरी, 2025 यानी आज लांच किया जायेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में सुबह 11:00 बजे शुरू करने की उम्मीद है। बजट को आप एक फरवरी सुबह 11 बजे से लाइव देख और सुन सकते हैं। इसका लाइव प्रसारण डीडी न्यूज और संसद टीवी पर किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न न्यूज चैनल पर भी बजट का प्रसारण होता है। संसद टीवी और डीडी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर भी बजट को देखा और सुना जा सकता है। 

बजट 2025 का क्या रहेगा पूरा शेड्यूल

  • वित्त मंत्री सुबह 8:30 बजे अपने आवास से नॉर्थ ब्लॉक जाएंगी। फिर वह बजट टीम के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगी और राष्ट्रपति को बजट की एक कॉपी पेश करेंगी।
  • राष्ट्रपति से बजट को मंजूरी मिलने के बाद सीतारमण फिर से मंत्रालय वापस आएंगी। फिर नॉर्थ ब्लॉक के गेट नंबर 2 पर सुबह 9 बजे फोटोशूट होगा।
  • वित्त मंत्री और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी सुबह 10 बजे बजट के साथ संसद में एंट्री करेंगे। यहां फिर से फोटोशूट किया जाएगा।
  • इसके बाद वित्त मंत्री सुबह 10:15 बजे से 10:30 बजे तक संसद भवन परिसर में पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट के साथ मीटिंग करेंगी, जिसमें बजट के लिए कैबिनेट की मंजूरी पर चर्चा होगी।
  • कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद सीतारमण सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करेंगी।

ये भी पढ़े ! Budget 2025: क्या भारत सरकार आम आदमी के लिए टैक्स का बोझ करेगी कम ?, यहाँ जानें पूरी जानकारी!

साल 2025 के रोजगार में कितना होगा बदलाव 

बीते वर्ष मोदी सरकार ने शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए कई घोषणाएं की थीं। कुल 1.48 लाख करोड़ रुपये इन तीनों क्षेत्रों के लिए आवंटित किए गए थे। रकम के हिसाब से एजुकेशन, जॉब और स्किल सेक्टर नरेंद्र मोदी गवर्नमेंट की दूसरी प्राथमिकता रहे थे।

क्या शिक्षा में होगा सुधार 

पिछली बजट घोषणाओं पर गौर करें तो साफ दिखता है कि सरकार का कौशल विकास पर खास फोकस है। स्किल डेवलपमेंट के लिए नई स्कीम्स लाई जा रही हैं। बजट 2024 में भी कौशल विकास योजनाओं के लिए रकम आवंटित की गई थी। इस बार के बजट में भी ऐसी कोई नई योजना/ प्लान के ऐलान की उम्मीद है।

ये भी पढ़े ! Budget 2025: क्या देश की सेहत संभाल पायेगी मोदी सरकार, 1 लाख करोड़ रूपए के पार हुआ देश का बजट!

Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़टेक न्यूज़बॉलीवुड न्यूज़फाइनेंस न्यूज़लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े ! 

ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter PageInstagram Page) को फॉलो अवस्य करे !