Gold Silver Price Today: आम बजट से पहले सोने चांदी के वायदा कारोबार में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सोने के वायदा भाव तो बीते कुछ दिनों से नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। आज इसके भाव 82,415 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए।
चांदी के वायदा भाव भी तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 82,400 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 94000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। तो चलिए आज के सोना और चांदी के लेटेस्ट कीमत के बारे में जानते है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के दामों में हुई बढ़ोतरी
बात करें ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो दोपहर 12:59 मिनट तक 2,799.15 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 2.59 डॉलर का तेजी देखने को मिल रहा है। यह 0.09 परसेंट के करीब की बढ़ोतरी देखने को मिला है। इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर 12:59 मिनट तक 31.52 डॉलर रही है। इसमें 0.02 डॉलर प्रति ऑन्स की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.07 परसेंट के आस पास की कमी है।
जानिए अपने शहर का आज सोने का भाव
भारत के सभी शहर का 1 फरवरी 2025 सोने का भाव, जोकि नीचे निम्नलिखित है।
शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 24 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 18 कैरेट सोना का भाव |
चेन्नई में सोना का भाव | ₹7,5260 | ₹8,2100 | ₹6,2060 |
मुंबई में सोना का भाव | ₹7,5260 | ₹8,2100 | ₹6,1580 |
दिल्ली में सोना का भाव | ₹7,5410 | ₹8,2250 | ₹6,1700 |
कोलकाता में सोना का भाव | ₹7,5260 | ₹8,2100 | ₹6,1580 |
अहमदाबाद में सोना का भाव | ₹7,5310 | ₹8,2150 | ₹6,1620 |
जयपुर में सोना का भाव | ₹7,5410 | ₹8,2250 | ₹6,1700 |
पटना में सोना का भाव | ₹7,5310 | ₹8,2150 | ₹6,1620 |
लखनऊ में सोना का भाव | ₹7,5410 | ₹8,2250 | ₹6,1700 |
गाजियाबाद में सोना का भाव | ₹7,5410 | ₹8,2250 | ₹6,1700 |
नोएडा में सोना का भाव | ₹7,5410 | ₹8,2250 | ₹6,1700 |
अयोध्या में सोना का भाव | ₹7,5410 | ₹8,2250 | ₹6,1700 |
गुरुग्राम में सोना का भाव | ₹7,5410 | ₹8,2250 | ₹6,1700 |
चंडीगढ़ में सोना का भाव | ₹7,5410 | ₹8,2250 | ₹6,1700 |
एक्सपर्ट्स ने कहे ये बात
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, ‘कीमती धातुओं में तेजी जारी है। शुक्रवार को दिन के कारोबार के दौरान हाजिर सोना नए सर्वकालिक ऊंचे स्तर पर पहुंच गया और 2,800 डॉलर प्रति औंस के स्तर को लांघ गया। जबकि दिल्ली बाजार में हाजिर सोने की कीमत 84,000 रुपये के स्तर को पार कर गई।’
ये भी पढ़े ! Bank Holidays: फरवरी में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, RRB ने जारी किया बैंक हॉलिडे लिस्ट!
Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़, टेक न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, फाइनेंस न्यूज़, लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े !
ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page) को फॉलो अवस्य करे !