RAS Admit Card 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से RAS प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आज एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। पूर्व में जारी नोटिस के मुताबिक, 30 जनवरी को एडमिट कार्ड जारी किया जाना था। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है।
RPSC RAS 2025 का परीक्षा कब होगी
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी SSO की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in या फिर recruitment.rajasthan.gov.in पर लॉग इन करके परीक्षा की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा 02 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के दिन, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के समय से 60 मिनट पहले तक प्रवेश की अनुमति होगी। अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ कलर्ड आधार कार्ड ले जाना होगा। यदि आधार कार्ड पर फोटो पुरानी है या स्पष्ट नहीं है, तो वे अन्य पहचान पत्र जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र आदि ला सकते हैं। जिन पर फोटो स्पष्ट और नया हो।
RPSC RAS 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- इसके होम पेज पर उपलब्ध RPSC RAS प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
RPSC RAS 2025 परीक्षा में चयन के बाद कौन से पद उपलब्ध हैं
अधिकारियों के अनुसार, चयन के बाद दिए जाने वाले पदों की पेशकश मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के बाद की जाएगी
- राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सेवा
- राजस्थान आबकारी (सामान्य) सेवाएँ
- राजस्थान तहसीलदार सेवा
- राजस्थान लेखा सेवा
- राजस्थान प्रशासनिक सेवाएं
- राजस्थान अधीनस्थ सेवा (नियोजन)
- राजस्थान महिला एवं बाल विकास अधीनस्थ सेवा
- राजस्थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधीनस्थ सेवाएं
- राजस्थान ग्रामीण विकास सेवाएं
- राजस्थान परिवहन सेवा
- राजस्थान अधीनस्थ देवस्थान सेवा
- राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा
- राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी)
- राजस्थान सहकारी अधिनस्थ सेवा
- राजस्थान महिला एवं बाल विकास सेवा
- राजस्थान पर्यटन सेवा
- राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सेवा (परिवीक्ष एवं कराग्रह कल्याण अधिकारी)
- राजस्थान रोजगार अधीनस्थ सेवा
- राजस्थान जेल सेवा
- राजस्थान सहकारी सेवा
- राजस्थान बीमा सेवा
- राजस्थान पुलिस सेवा
- राजस्थान वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा
- राजस्थान अल्पसंख्याक मामलात सेवा
- राजस्थान आबकारी (निवारक अधिकारी) सेवाएँ
- राजस्थान उद्योग सेवा
- राजस्थान श्रम कल्याण अधिनस्थ सेवा
- राजस्थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सेवाएँ
- राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा
- राजस्थान नियोजन कार्यालय सेवा
- राजस्थान श्रम कल्याण सेवा
- राजस्थान देवस्थान सेवा
ये भी पढ़े ! UP PCS Exam 2025: जारी हुआ यूपी PCS परीक्षा का कैलेंडर, यहाँ जानें सबकुछ!