UP PCS Exam 2025: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की तरफ से नया वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस कैलेंडर के माध्यम से आने वाली परीक्षाओं की नई तारीख घोषित कर दी गई है। इसमें फरवरी 2025 से लेकर दिसंबर 2025 तक का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस कैलेंडर के अनुसार, यूपी पीसीएस मेन्स परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है।
यूपीपीएससी की तरफ से जारी कैलेंडर के अनुसार यूपी स्टाफ नर्स मुख्य परीक्षा फरवरी माह में ही आयोजिक होने वाली है। बता दें कि एग्जाम कैलेंडर में दी गई तारीखों को बदला भी जा सकता है। कैलेंडर चेक करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। आइए जानते हैं कब कौन सी परीक्षा होगी।
जानिए UP PCS 2025 का कब-कब होगा एग्जाम
तारीख (Date) | परीक्षा का नाम (Exam Name) |
16 फरवरी, 2025 | स्टाफ नर्स यूनानी का मुख्य परीक्षा-2023 |
23 फरवरी 2025 | यूपी स्टाफ नर्स आयुर्वेदिक मुख्य परीक्षा |
23 मार्च 2025 | यूपी स्टेट एग्रीकल्चर मेन्स परीक्षा |
20 अप्रैल 2025 | यूपी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा |
18 मई 2025 | साइंटिफिक ऑफिसर स्क्रीनिंग टेस्ट |
29 जून 2025 | यूपी पीसीएस 2024 के लिए मेन्स परीक्षा |
28 सितंबर 2025 | यूपी स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस मेन्स परीक्षा |
5 अक्टूबर, 2025 | आरक्षित |
12 अक्टूबर, 2025 | संयुक्त राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवाएं (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 |
18 अक्टूबर, 2025 | वास्तुकला और योजना सहायक (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 |
26 नवम्बर, 2025 | यूपी तकनीकी शिक्षा (शिक्षण) सेवा परीक्षा-2021 (बाकी विषय) |
30 नवम्बर, 2025 | आरक्षित |
2 दिसम्बर, 2025 | प्रथम सत्र- शल्य चिकित्सा और दूसरा सत्र- शारीरिक रचना |
3 दिसम्बर, 2025 | प्रथम सत्र- रोग निदान और दूसरा सत्र- विषविज्ञान |
4 दिसम्बर, 2025 | प्रथम सत्र- आयुर्वेदिक औषधि और दूसरा सत्र- औषधीय पदार्थ विज्ञान |
7 दिसम्बर, 2025 | आरक्षित |
9 दिसम्बर, 2025 | प्रथम सत्र- संहित, संस्कृत और बुनियादी सिद्धांत और दूसरा सत्र- शरीर क्रिया विज्ञान |
10 दिसम्बर, 2025 | प्रथम सत्र- शलाक्य तंत्र और दूसरा सत्र- प्रसूति और स्त्री रोग |
11 दिसम्बर, 2025 | प्रथम सत्र- स्वस्थवृत्त और दूसरा सत्र- कायचिकित्सा |
21 दिसम्बर, 2025 | आरक्षित |
UPPSC परीक्षा 2025 का कैलेंडर कैसे डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से नए एग्जाम कैलेंडर को ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया गया है। लाखों की संख्या में परीक्षार्थी इस एग्जाम कैलेंडर का इंतजार कर रहे थे। नई भर्तियो के नोटिफिकेशन का भी इंतजार है और पुरानी भर्तियो के पूरा होने का भी इंतजार था।
ये भी पढ़े ! Neet 2025 Registration Date: कब होगी नीट यूजी की परीक्षा, रजिस्ट्रेशन को लेकर आया बहुत बड़ा अपडेट!