Bank Holidays 2025: कुछ दिनों में फरवरी 2025 का महीना भी हो जायेगा। ऐसे में फरवरी महीने में आने वाली छुट्टियों के बारे में पहले से जानकारी रखना बहुत जरुरी होता है। खासकर अगर आप बैंकिंग से जुड़े कोई जॉब करते है, तो यह खबर आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। RRB ने फरवरी में पड़ने वाली बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है, तो आइये इसके बारे में जानते है।
फरवरी 2025 में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक
दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI की ओर से हर महीने का बैंकों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया जाता है। ऐसे में RBI की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, फरवरी महीने में कुल मिलाकर 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके आलावा, इसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार की छुट्टियां भी शामिल है। तो चलिए फरवरी महीने में मिलने वाले छुट्टियों की पूरी लिस्ट के बारे में जानते है।
तारीख (Date) | किस चीज की छुट्टी (Holiday for What) |
2 फरवरी 2025 | 2 फरवरी को बैंकों में रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। |
3 फरवरी 2025 | 3 फरवरी सोमवार के दिन सरस्वती पूजा के मौके पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे। |
8 फरवरी 2025 | 8 फरवरी को दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक हॉलिडे रहेगा। |
9 फरवरी 2025 | इस दिन रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। |
11 फरवरी 2025 | 11 फरवरी मंगलवार के दिन थाई पूसाम के मौके पर चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे। |
12 फरवरी 2025 | 12 फरवरी बुधवार के दिन श्री रविदास जयंती है तो शिमला के बैंक बंद रहेंगे। |
15 फरवरी 2025 | 15 फरवरी शनिवार के दिन लुई-नगाई-नी के मौके पर इंफाल में बैंक हॉलिडे है। |
16 फरवरी 2025 | 16 फरवरी को रविवार के चलते बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी है। |
19 फरवरी 2025 | 19 फरवरी बुधवार के दिन छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में बेलापुर, मुंबई, नागपुर के बैंक बंद रहेंगे। |
20 फरवरी 2025 | 20 फरवरी गुरुवार को स्टेटहुड डे/स्टेट डे के दिन आईजॉल और ईटानगर के बैंक बंद रहेंगे। |
22 फरवरी 2025 | महीने का चौथा शनिवार होने के कारण सभी देशभर के बैंक बंद रहेंगे। |
23 फरवरी 2025 | रविवार के कारण सभी देशभर के बैंक बंद रहेंगे। |
26 फरवरी 2025 | 26 फरवरी बुधवार के दिन महा शिवरात्रि के पर्व के कारण लगभग सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे। |
28 फरवरी 2025 | 28 फरवरी शुक्रवार के दिन लोसार के चलते गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। |
क्या ATM और ऑनलाइन सेवाएं भी बंद रहेगी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बैंक अवकाश के दौरान भी ATM सेवाएं, ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल ऐप्स चालू रहेगी। आप कैश निकालने या अन्य डिजिटल लेनदेन के लिए इन सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, कुछ तकनीकी कार्यों या मेंटेनेंस के कारण अस्थायी व्यवधान हो सकता है।
ये भी पढ़े ! Republic Day 2025: छुट्टी पर बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस को बनाएं खास, अपनाएं ये 5 क्रिएटिव तरीके!
Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़, टेक न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, फाइनेंस न्यूज़, लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े !
ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page) को फॉलो अवस्य करे !