Weather Update Today: देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से दिन के समय तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन में लोगों को गर्मी तो सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास होता है। इस बीच तेज हवाओं ने फिर मौसम बदलने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में एक बार फिर बारिश होने की संभावना है।
यूपी, बिहार, झारखण्ड समेत इन राज्यों में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर को वातावरण काफी गर्म रहेगा। साथ ही ये स्थिति आगे भी बनी रहेगी, तो चलिए जानते है कि आज आपके शहर में मौसम का हाल कैसा रहेगा।
26.4°C के पार पहुंचा दिल्ली का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शनिवार यानी आज बादल छाए रहेंगे। यहाँ पर दिन में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 डिग्री और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने 19 और 20 फरवरी 2025 को एक बार फिर तेज हवाओं की वजह से दिल्ली और आसपास के शहरों में बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक 20 फरवरी तक अधिकतम तापमान बढ़कर 27 से 28 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
मुंबई शहर में टुटा अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड
सप्ताह के अंत तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान आईएमडी ने लगाया है। मौसम विज्ञानी अथरेटा शेट्टी ने 14 से 18 फरवरी के बीच भीषण गर्मी की भविष्यवाणी की है, जिसमें नवी मुंबई, कल्याण-डोंबिवली और बदलापुर में तापमान 39-40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की उम्मीद है।
यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम
आज यानी 15 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। यहाँ देर रात और सुबह कहीं कहीं पर कोहरा छाया रह सकता है। 15 फरवरी से 19 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ बना रह सकता है। फिलहाल तेज हवा चलने से प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन, लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10℃ से भी नीचे लुढ़क गया है। यही वजह है कि लखनऊ समेत कई जिलों में रात के समय ठंड में काफी इजाफा हो गया है।
राजस्थान में जारी हुआ पश्चिमी विक्षोभ का प्रकोप
मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर बारिश की संभावना जताई है। आज यानी 15 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर 17 फरवरी तक रहेगा। ऐसे में 16 फरवरी को प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। बारिश के कारण हवाएं ठंडी हो जाएंगी और मौसम सर्द हो जाएगा।
ये भी पढ़े ! कौन हैं Tulsi Gabbard?, जो बनी अमेरिका की नई राष्ट्रीय खुफिया!
Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़, टेक न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, फाइनेंस न्यूज़, लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े !
ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page) को फॉलो अवस्य करे !