Gold Silver Price Today: जैसा कि आप सबको पता है इन दिनों लग्न का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोने व चांदी की डिमांड बढ़ गई है। अगर आप सोने व चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें। बिहार की राजधानी पटना के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 81,150 रुपए और 24 कैरेट 10 प्रति ग्राम सोने का भाव 85,210 रुपए दर्ज किया गया है।
वहीं, चांदी प्रति किलो 1,07,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी। सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने Local 18 को बताया कि सोना की कीमत में गिरावट व चांदी के भाव में स्थिरता देखी जा रही है, तो चलिए जानते है कि आज आपके शहर में सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट क्या है।
सोने के भाव में गिरावट
मनीष शर्मा ने बताया कि 22 व 24 कैरेट सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 82,350 रुपए बिका। आज इसकी कीमत 81,150 रुपए तय की गई है, यानी दाम में 1200 रुपए की गिरावट है। वहीं, बुधवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 86,470 रुपए के भाव से खरीदा जा सकता है। आज इसकी कीमत 85,210 रुपए तय की गई है, यानी भाव में 1,260 रुपए की कमी आई है।
13 फरवरी 2025 सोने-चांदी का भाव
आज यानी 13 फरवरी 2025 (Gold And Silver Price Today In India) का सोने-चांदी का भाव निम्नलिखित है।
सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | दोपहर और शाम प्रति 10 ग्राम सोने का भाव |
सोना 999 | 84845 रुपये | ज्ञात नहीं |
सोना 995 | 84505 रुपये | ज्ञात नहीं |
सोना 916 | 77718 रुपये | ज्ञात नहीं |
सोना 750 | 63634 रुपये | ज्ञात नहीं |
सोना 585 | 49634 रुपये | ज्ञात नहीं |
चांदी 999 | 94189 रुपये/किलो | ज्ञात नहीं |
जानिए अपने शहर का आज सोने का भाव
भारत के सभी शहर का 13 फरवरी 2025 सोने का भाव, जोकि नीचे निम्नलिखित है।
शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 24 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 18 कैरेट सोना का भाव |
चेन्नई में सोना का भाव | ₹80110 | ₹87390 | ₹65590 |
मुंबई में सोना का भाव | ₹80110 | ₹87390 | ₹65000 |
दिल्ली में सोना का भाव | ₹80260 | ₹86810 | ₹65590 |
कोलकाता में सोना का भाव | ₹80110 | ₹86660 | ₹65000 |
अहमदाबाद में सोना का भाव | ₹80260 | ₹86810 | ₹65000 |
जयपुर में सोना का भाव | ₹79590 | ₹84190 | ₹65590 |
पटना में सोना का भाव | ₹79440 | ₹86810 | ₹65120 |
लखनऊ में सोना का भाव | ₹79590 | ₹84190 | ₹65000 |
गाजियाबाद में सोना का भाव | ₹79590 | ₹86810 | ₹65120 |
नोएडा में सोना का भाव | ₹79590 | ₹86810 | ₹65120 |
अयोध्या में सोना का भाव | ₹79590 | ₹86810 | ₹65120 |
गुरुग्राम में सोना का भाव | ₹79590 | ₹86810 | ₹65120 |
चंडीगढ़ में सोना का भाव | ₹79590 | ₹86810 | ₹65120 |
सोना खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें। हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें। यही सोने की सरकारी गारंटी है। आपकी जानाकरी के लिए बता दें कि, भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोना खरीदें।
Khatri News24 पर सबसे पहले हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, ऑटो न्यूज़, टेक न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, फाइनेंस न्यूज़, लाइफ स्टाइल न्यूज़, शिक्षा और नौकरी की खबरे एवं खेल जगत की खबरे पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े !
ताज़ा समाचार के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज (Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page) को फॉलो अवस्य करे !